तुरंत बंद कीजिए... होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद MEA का दो टूक संदेश, 11 भारतीय घायल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच ओमान के तट पर पनामा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हमला हुआ है। होर्मुज से गुजरते समय जहाज एक प्रोजेक्टाइल से टकरा गया। इस हमले में 11 भारतीय नाविक घायल हो गए हैं

Randhir Jaiswal
भारत ने हमले रोकने की अपील की

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट पर एक व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में 11 भारतीय नाविक घायल हो गए हैं। मंगलवार ( 6 अक्तूबर) को विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि घायलों का इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। भारत ने पनामा के झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हुए मांग की है कि इस इलाके में आम लोगों से जुड़ी चीजों और नाविकों पर हमले तुरंत बंद किए जाएं।

बता दें कि सोमवार को जहाज एमटी ऑन पीस (IMO 9893204) होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। इसी दौरान ओमान के तट के पास यह एक प्रोजेक्टाइल से टकरा गया। जहाज पर कुल 19 क्रू सदस्य थे, जिनमें से 17 भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमले में 12 क्रू सदस्य घायल हुए हैं। इनमें 11 भारतीय हैं। ओमानी अधिकारियों की मदद से घायल नाविकों को जहाज से सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। जायसवाल ने घायलों को बचाने और इलाज की व्यवस्था करने के लिए ओमानी अधिकारियों का धन्यवाद दिया।

जायसवाल ने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के इलाके में व्यापारिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय बने हुए हैं। भारत ने इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने साफ कहा कि व्यापारिक जहाजों, नाविकों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली चीजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द सामान्य तरीके से फिर शुरू होना चाहिए।

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के बड़े समुद्री रास्तों में से एक है। यहीं से तेल और अन्य सामान ले जाने वाले कई जहाज गुजरते हैं। इस इलाके में तनाव बढ़ने से जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत ने पहले भी इस इलाके में शांति बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतुरंत बंद कीजिए... होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद MEA का दो टूक संदेश