सपा समेत इन 3 दलों ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ! खरगे के बुलावे पर नहीं आए; क्या कह रही पार्टी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सपा का कहना था कि उन्हें भोज की कोई जानकारी नहीं थी इसीलिए वे नहीं आए। हालांकि एक दिन बाद अचानक किसी भी सपा सांसद के ना पहुंचने से कई तरह के कयास लग रहे हैं। इन दो दलों ने भी दूरी बना ली।

India Block Protest against CEC Gyanesh Kumar SP NCP SP and Shiv sena UBT did not attend
प्रदर्शन के बीच मीडिया से बात करते खरगे और राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन के लोकतंत्र बचाओ मार्च करने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के घटक दलों के सभी सांसदों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। राजधानी के जनपथ पर स्थित एक दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट में आयोजित इस भोज में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद सांसदों ने जंतर मंतर के लिए मार्च किया। हालांकि इस भोज में सपा, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से कोई सांसद शामिल नहीं हुआ। इसके बाद तमाम कयास लगाए जाने लगे।

सपा के एक सांसद ने कहा कि उन्हें पार्टी की तरफ से किसी भोज की कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए, दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वह कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से दोपहर के भोज में शामिल नहीं हुए।

दरअसल, मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ मार्च के बाद राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए थे। गठबंधन के कई नेताओं की यह शिकायत थी कि कांग्रेस ने अपनी रणनीति किसी दल के साथ साझा नहीं की थी और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से आयोजित दोपहर के भोज में समाजवादी पार्टी की गैरहाजिरी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। बाद में पार्टी महासचिव जयराम रमेश को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी।

उन्होंने साफ किया कि दोपहर के भोज का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इस सबके बावजूद भोज में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और कई अन्य दलों के करीब 100 सांसद शामिल हुए।

विपक्ष मजबूती से एकजुट

जयराम रमेश ने कहा, “भोज के लिए ‘इंडिया’ के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था, पर फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके। इसको लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। इंडिया और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े हैं।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा समेत इन 3 दलों ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ! खरगे के बुलावे पर नहीं आए