UP चुनाव से पहले एकजुट विपक्ष ने बढ़ा दी NDA की टेंशन, क्या होगा अगला कदम?

लाइव हिन्दुस्तान
share

विपक्ष के आंदोलन के साथ छात्र आंदोलनकारी भी जुड़े हैं और जनता के एक वर्ग का परोक्ष समर्थन भी दिख रहा है। इससे सरकार की चिंताएं बढ़ी हैं। अब सरकार कुछ नए तरीके खोज रही है।

India block protest against CEC gyanesh kumar
इंडिया गठबंधन के दलों की एकजुटता से सरकार की टेंशन बढी है

एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। इस मुद्दे ने परोक्ष रूप से विपक्ष को एकजुट किया है, वहीं सत्तारूढ़ एनडीए के भीतर चिंताएं बढ़ा दी हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल अपने तमाम तर्कों और मुद्दों से विपक्ष पर तीखे पलटवार तो कर रहे हैं, लेकिन इनमें जनता का विश्वास हासिल करने की जरूरत को लेकर चिंताएं भी उभरी हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद का समय सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए दिक्कतों से भरा रहा है। पहले नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में उठे छात्र आंदोलन में उसे झुकना पड़ा और अपने तमाम तर्कों के बावजूद जेन-जी के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। इससे जैसे-तैसे आंदोलन तो थमा, लेकिन उसके बाद एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार की पेशानी पर बल ला दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष में एकजुटता की कमी दिखी और इसे देखकर ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने पलटवार भी किया, लेकिन सड़कों पर उतरे विपक्ष ने अनचाहे रूप से ही उसे एकजुटता के लिए मजबूर किया।

हालात थामने के लिए नए तरीके खोज रही सरकार

विपक्ष के आंदोलन के साथ छात्र आंदोलनकारी भी जुड़े हैं और जनता के एक वर्ग का परोक्ष समर्थन भी दिख रहा है। इससे सरकार की चिंताएं बढ़ी हैं। चुनाव आयोग के अंतरविरोधों से पैदा हुए हालात को थामने के लिए अब सरकार कुछ नए तरीके खोज रही है। एनडीए के तमाम नेता मानते हैं कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर विपक्ष को जवाब देने से ज्यादा जनता के विश्वास की जरूरत है।

धार कमजोर करने के लिए अभियान शुरू होगा

चूंकि, विपक्ष चुनाव आयोग के साथ सीधा निशाना भाजपा और केंद्र पर साध रहा है, इसलिए भाजपा की मजबूरी है कि इस पर विपक्ष को करारा जवाब दे। हालांकि, इससे भाजपा के आयोग के पक्ष में खड़ा होने का माहौल बन गया है और पार्टी इसी को खत्म कर करने की कोशिश में है। सूत्रों के अनुसार जल्द एनडीए देश भर में विपक्ष की धार को कमजोर करने के लिए नया अभियान शुरू कर सकता है।

राज्यों के चुनाव की चिंता

अब यह भाजपा नेतृत्व पर निर्भर करेगा कि वह अपने सहयोगी दलों को किस तरह साथ लेकर विपक्ष के इन हमलों का जवाब देती है, क्योंकि यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि जमीन पर इसका कितना असर होगा इसका सही आकलन कर पाना मुश्किल है। एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा (रामविलास), हम, अपना दल आदि पशोपेश में हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsUP चुनाव से पहले एकजुट विपक्ष ने बढ़ा दी NDA की टेंशन, क्या होगा अगला कदम?