इंडिया ब्लॉक के मार्च में Batman मास्क ने खींचा सबका ध्यान, राहुल ने खरगे को भी पहनाया!

लाइव हिन्दुस्तान
share

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी खुद बैटमैन का मास्क हाथ में लेकर तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी यह मास्क पहनाते हुए देखा गया।

Rahul Gandhi Batman
INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान राहुल गांधी बैटमैन मास्क हाथ लेकर फोटो खिंचवाया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पहनाया।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार 12 अक्टूबर को दिल्ली में निकाले गए 'चलो दिल्ली' मार्च के दौरान राजनीति और पॉप-कल्चर का एक अनोखा संगम देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे 'INDIA' गठबंधन के सांसदों और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियों के साथ-साथ सुपरहीरो 'बैटमैन' (Batman) के मास्क भी नजर आए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी खुद बैटमैन का मास्क हाथ में लेकर तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी यह मास्क पहनाते हुए देखा गया।

कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने राहुल गांधी की इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "बैटमैन मोड ऑन, ज्ञानू तो गियो।"

इंस्टाग्राम मीम से हुआ था 'बैटमैन' का सफर

राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी को 'बैटमैन' के रूप में पेश करने की यह कहानी अगस्त 2026 में शुरू हुई थी।

अगस्त में राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक 'Ask Me Anything' (AMA) सेशन आयोजित किया था। जब एक यूजर ने पूछा- "क्या आप बैटमैन हैं?", तो राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- "बस इतना समझ लीजिए कि आज तक किसी ने मुझे और बैटमैन को एक साथ एक ही कमरे में नहीं देखा है।"

इस बयान के बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इसे एक बड़ा पॉलिटिकल कैंपेन बना दिया। 13 सेकंड की एक इंस्टाग्राम रील में राहुल गांधी के चुनाव आयोग मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेड पर चढ़ने के दृश्यों को गॉथम सिटी (Gotham) की इमारतों पर खड़े बैटमैन के सीन के साथ एडिट करके शेयर किया गया था।

अगस्त के अंत में कांग्रेस मुख्यालय (इंदिरा भवन) और सेंट्रल दिल्ली के इलाकों में राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें उन्हें "द साइलेंट गार्डियन" और "ए वॉचफुल प्रोटेक्टर" जैसे बैटमैन के मशहूर टाइटल दिए गए थे।

डिजिटल रील से निकलकर सड़कों पर उतरा सुपरहीरो का सिंबल

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर निकले मार्च में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को बैटमैन मास्क बांटे।

एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा कि बैटमैन अन्याय और डार्कनेस (अंधेरे) से लड़ने का प्रतीक है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने और 'वोट चोरी' के खिलाफ एक 'क्रूसेडर' (योद्धा) की तरह खड़े हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ चल रहे इस आक्रामक विरोध प्रदर्शन में बैटमैन मास्क ने एक हल्का-फुल्का सियासी माहौल तैयार कर दिया, जो दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविपक्ष के मार्च में Batman मास्क ने खींचा सबका ध्यान, राहुल ने खरगे को पहनाया!