इंडिया गुट के नेताओं को मिली इजाजत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होकर दायर कर सकेंगे याचिका

लाइव हिन्दुस्तान
share

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चलो दिल्ली मार्च के तहत विपक्षी नेता बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े गए हैं।

India Bloc Chalo delhi march
राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गुट के सांसदों और नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकल रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के विरोध प्रदर्शन की लपटें शीर्ष अदालत की चौखट तक पहुंच गई हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में "चलो दिल्ली" मार्च के तहत विपक्षी नेता बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े गए हैं।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की तरफ से विपक्षी सांसदों के साथ प्रशासनिक स्तर पर बैठक करने से इनकार करने के बाद, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने 10 से 15 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को परिसर के भीतर स्थित 'फाइलिंग काउंटर'पर जाकर अपनी याचिका दर्ज कराने की अनुमति दी है।

हाई-सिक्योरिटी जोन से बाहर रहेगा प्रतिनिधिमंडल

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया, सुप्रीम कोर्ट की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस और 'INDIA' ब्लॉक का 10-15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कोर्ट परिसर के बाहरी सुरक्षा घेरे में स्थित फाइलिंग काउंटर पर जाकर आधिकारिक याचिका जमा कर सकता है।

सुरक्षा कारणों से प्रतिनिधिमंडल को अदालत के मेन हाई-सिक्योरिटी जोन (जज रूम और कोर्ट रूम एरिया) में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जहां के लिए विशेष गेट पास की जरूरत होती है।

अदालत के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले: CJI सूर्यकांत

इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के 33वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने विपक्ष के बैठक वाले पत्र पर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने कहा, "मुझे कल (रविवार) एक बैठक के अनुरोध वाला पत्र मिला था और मैंने कल रात ही उसका लिखित जवाब भेज दिया था, जिसमें वे कारण बताए गए थे कि मैं प्रतिनिधिमंडल से व्यक्तिगत रूप से क्यों नहीं मिल सकता।"

चीफ जस्टिस ने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे भारत के हर नागरिक के लिए खुले हैं। चाहे वह कोई आम नागरिक हो या किसी निर्वाचित संस्था का प्रतिनिधि, याचिका दायर कर कानूनी राहत मांगने के लिए सभी का स्वागत है। क्योंकि मामला पहले से ही अदालत के सामने विचाराधीन है, इसलिए इसे प्रशासनिक बैठक के बजाय न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही उठाया जाना चाहिए।"

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडिया गुट के नेताओं को मिली इजाजत, सुप्रीम कोर्ट में हो सकते हैं दाखिल