Hindi NewsIndia NewsIndia becomes worlds largest rice producer beating China
भारत ने चीन को पछाड़कर हासिल किया बड़ा मुकाम, बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक

भारत ने चीन को पछाड़कर हासिल किया बड़ा मुकाम, बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक

संक्षेप:

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया है कि चावल के उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब भोजन की कमी वाले देश से, वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है।

Jan 06, 2026 12:27 pm ISTJagriti Kumari भाषा
share Share
Follow Us on

भारत ने चीन को पीछे छोड़कर नया मुकाम हासिल कर लिया है। हाल ही में भारत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है। कृषि मंत्री शिवराज ने बीते रविवार को एक कार्यक्रम यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत 15.18 करोड़ टन के कुल उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा है कि भारत जो कभी भोजन की कमी वाला देश था, अब वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है। चौहान ने कहा, “चावल उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।” उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत का चावल उत्पादन चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में 15.18 करोड़ टन तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब पूरी दुनिया के बाजारों में चावल की आपूर्ति कर रहा है।

184 नई किस्में जारी

इस दौरान चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में भी जारी की। उन्होंने कहा है कि नई उच्च उपज वाली बीज किस्मों से फसल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में बेहद इजाफा होगा। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नई किस्में किसानों तक जल्दी पहुंचें।

ये भी पढ़ें:तनाव के बीच भी भारत से कई टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार की क्या मजबूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि देश ने अधिक उपज देने वाले बीजों के विकास में बड़ी सफलता हासिल की है। 1969 में राजपत्र अधिसूचना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कुल 7,205 फसल किस्मों को अधिसूचित किया गया है, जिनमें चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का, दालें, तिलहन, फाइबर फसलें शामिल हैं। चौहान ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 3,236 अधिक उपज देने वाली किस्मों को मंजूरी दी गई है, जबकि 1969 से 2014 के बीच 3,969 किस्मों को अधिसूचित किया गया था।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।