Hindi NewsIndia NewsIndia alliance could make Tiruchi Siva vice president candidate
विपक्ष ने भी तय कर लिया अपना VP कैंडिडेट, तमिलनाडु के इस सांसद पर लगेगी मुहर?

विपक्ष ने भी तय कर लिया अपना VP कैंडिडेट, तमिलनाडु के इस सांसद पर लगेगी मुहर?

संक्षेप: वहीं कांग्रेस की मजबूरी यह है कि तमिल नेता को समर्थन करने के नाम पर छिटकती दिख रही डीएमके को रोका जाए। माना जा रहा है कि इसी लिए तमिलनाडु से ही आने वाले तिरुचि सिवा को उतारने का फैसला लिया गया है। आज शाम को ही गठबंधन के दलों की इस मसले पर मीटिंग भी है।

Mon, 18 Aug 2025 04:20 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विपक्षी INDIA अलायंस ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के चुनाव के लिए आज शाम को मीटिंग बुलाई है। इससे पहले खबर है कि तमिलनाडु के सांसद तिरुचि सिवा के नाम पर मुहर लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा सीपी राधाकृष्णन को उतारकर तमिलनाडु कार्ड चला है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उन्हें उतारकर भाजपा ने डीएमके, एआईएडीएमके और कांग्रेस के लिए धर्मसंकट खड़ा कर दिया है। यदि डीएमके ने समर्थन नहीं किया तो तमिल नेता के नाम का विरोध करने पर उसे घेरा जा सकेगा। इसके अलावा एआईएडीएमके के आगे अब कोई विकल्प नहीं रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कांग्रेस की मजबूरी यह है कि तमिल नेता को समर्थन करने के नाम पर छिटकती दिख रही डीएमके को रोका जाए। माना जा रहा है कि इसी लिए तमिलनाडु से ही आने वाले तिरुचि सिवा को उतारने का फैसला लिया गया है। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन के नाम के ऐलान के बाद से ही चर्चा थी कि विपक्ष बिहार के किसी नेता को मौका दे सकता है या फिर तमिलनाडु से किसी लीडर पर दांव लग सकता है। सीपी राधाकृष्णन के नाम के ऐलान के बाद ही डीएमके ने विपक्षी अलायंस से मांग की थी कि तमिलनाडु के किसी लीडर का नाम घोषित किया जाए।

माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस ने इस पर सहमति जता दी है। तिरुचि सिवा इस मायने में फिट बैठते हैं। वह तमिलनाडु के ही हैं और डीएमके के राज्यसभा सांसद हैं। भले ही विपक्ष नंबरों के मामले में जीत की स्थिति में नहीं है, लेकिन तिरुचि सिवा को कैंडिडेट बनाकर तमिल अस्मिता के नाम पर एक संदेश देने की कोशिश जरूर होगी। वही सीपी राधाकृष्णन के नाम पर सरकार सहमति बनाने की बात कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से विपक्षी दलों से संपर्क साधा जा सकता है कि सीपी राधाकृष्णन का वे समर्थन कर दें ताकि चुनाव की जरूरत न रहे।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।