दोस्त, मजबूत संबंध; स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल, US, नेपाल समेत कई देशों से आए बधाई संदेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई देशों से बधाई संदेश आए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के संबंधों को सबसे उच्चत स्तर पर बताया। वहीं, इजरायल के राष्ट्रपति आईजैक ने पीएम मोदी और देश को बधाई दी।

Independence Day 2026
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर विदेशों से आए बधाई संदेश

Independence Day 2026: पूरा देश आज आजाद भारत के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। सुबह लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यादगार भाषण से देश को संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ और पूरा देश जश्न में डूब गया। भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर कई मित्र देशों की तरफ से बधाई संदेश भी आए हैं। नेपाल के पीएम बालेन शाह, इजरायल के राष्ट्रपति हैर्जोग और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोस्त देश के रूप में भारत और भारतीय लोगों को आजादी की बधाई दी।

इजरायल के राष्ट्रपति ने दी बधाई

इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने सोशल मीडिया साइट पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और भारत के लोगों को आजादी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "इजरायल राज्य की तरफ से में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को उनके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूं। उम्मीद है कि भारत और इजरायल की खूबसूरत दोस्ती ऐसे ही बढ़ती रहेगी।"

इजरायल और भारत के संबंध 21वीं सदी के दौरान मजबूत होने शुरू हुए हैं। वर्तमान में इजरायल भारत का सबसे भरोसेमंद दोस्त माना जाता है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं सालगिरह पर बधाई दी। उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक पोस्ट में पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई दी गई। नेपाली पीएम कार्यालय के ऑफिशियल हैंडल से डाले गए इस पोस्ट में कहा गया, " भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दोस्ताना भारतीय लोगों और सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।"

इसके साथ ही नेपाली पीएम ने दोनों देशों के बीच में ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए लोगों के बीच के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, "उम्मीद है कि हमारे बीच का मजबूत ऐतिहासिक रिश्ता, लोगों के बीच के संबंध और भारत और नेपाल की सरकारों के बीच का सहयोग आने वाले कई वर्षों तक बना रहेगा।"

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत की आजादी की 80वीं सालगिरह के मौके पर पीएम मोदी और भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की तरफ से में भारतीय लोगों को आजादी की बधाई देना चाहता हूं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के करीबी रिश्तों की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्ते आज अपने सबसे मजबूत दौर में हैं।"

सिंगापुर के राष्ट्रपति ने दी बधाई

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के राष्ट्रपति थारर्मन शानमुगरत्न ने राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू को पत्र लिखकर अपनी बधाई दीं। उन्होंने भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा,"सिंगापुर के लोगों की तरफ से में भारत की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई देना चाहता हूं।"

इन देशों के अलावा कई अन्य देशों ने भी भारत को आजादी की वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदोस्त, मजबूत संबंध; स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल, US समेत कई देशों से आए बधाई संदेश