Swatantrata diwas 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का 75 मिनट का संदेश, GenZ के लिए विशेष, ‘दिमागी नक्सल’ पर वार

Swatantrata diwas 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प के रास्ते में आना आसान नहीं है। उन्होंने देश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पाइप से घरों तक पानी पहुंचाने, गैस कनेक्शन देने और शौचालय बनाने जैसी योजनाओं की सफलता को भी गिनाया।

Swatantrata diwas 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का 75 मिनट का संदेश, GenZ के लिए विशेष, ‘दिमागी नक्सल’ पर वार

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 मिनट लंबा भाषण दिया

Shubham Sharma| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Swatantrata diwas 2026 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी देश की उपलब्धियों, विकास की रफ्तार, सरकार की योजनाओं और आने वाले वर्षों के लक्ष्यों पर बात कर रहे हैं। लाल किले से पीएम मोदी के भाषण से जुड़े हर बड़े अपडेट और महत्वपूर्ण घोषणा के लिए बने रहिए हमारे साथ।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे सुधारों और MSME सेक्टर के लिए व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों की बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग 7 गुना, रेलवे कोच का प्रोडक्सन 21 गुना और मोबाइल फोन का प्रोडक्शन 33 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल और इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब पश्चिम एशिया में संकट आया था, तब कुछ लोगों ने डर फैलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी हो जाएगी। लेकिन सरकार के कदमों की वजह से देश में ईंधन, गैस और यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी गई।

कांग्रेस मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे शीर्ष नेता भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

Share

लाल किले पर युवाओं से मिल PM मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NCC कैडेट्स और छात्रों के बीच पहुंचे। पीएम मोदी ने इस दौरान कैडेट्स और छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ कुछ समय बिताया।

Share

PM मोदी ने बताया 'सप्तधारा' की सातवीं ताकत

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 'सप्तधारा' की सातवीं ताकत के तौर पर सॉफ्ट पावर का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज योग ने पूरी दुनिया को भारत से जोड़ा है। इसके अलावा आयुर्वेद, समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था, हस्तशिल्प, भारतीय संस्कृति, फिल्म, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट भी भारत की ताकत बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया अब भारत की WAVES समिट को लेकर भी उत्साहित है और इस क्षेत्र में भारत की क्षमता को पहचान रही है।

पीएम मोदी ने बताया कि देश में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक खूबसूरती के दम पर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने का बड़ा अवसर रखता है।

Share

लाल किल से PM मोदी के बड़े ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, शिक्षा, खेल, सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

AI में युवाओं की ट्रेनिंग: अगले एक साल में देशभर में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग: अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।

सिविल डिफेंस में बदलाव: बदलती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग को आधुनिक बनाया जाएगा और उसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

खेल प्रतिभाओं की तलाश: देशभर के गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों की खेल प्रतिभा खोजने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

सेमीकंडक्टर प्लांट: अगले 1-2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर उत्पादन प्लांट शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

परमाणु ऊर्जा: भारत ने 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा अगले 6-7 साल में 5 नए परमाणु रिएक्टर चालू करने की योजना है।

Share

Swatantrata diwas 2026: युवा जनगणना में निमाएं सक्रिय भूमिका PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से जनगणना में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि युवा अपने परिवार की सही और पूरी जानकारी डिजिटल तरीके से दर्ज कराने में मदद करें, ताकि जनगणना में गलतियों की गुंजाइश कम हो और यह प्रक्रिया ज्यादा सटीक हो। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे चल रही जनगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसके लिए अपना कुछ समय जरूर दें। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को युवाओं की जरूरत है और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्होंने देश के हर नागरिक से अपील की कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम करें।

Share

Swatantrata diwas 2026: दिमागी नक्सलियों से बचना होगा PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हथियारबंद नक्सली अब कमजोर पड़ चुके हैं, लेकिन 'दिमागी नक्सली' अभी भी मौजूद हैं और अराजकता फैलाने की फिराक में हैं। उन्होंने देशवासियों को ऐसे लोगों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि 'दिमागी नक्सलियों' को अलग-थलग करना होगा और देश को उनके प्रभाव से बचाना होगा। पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चुनौती देश की सीमा के अंदर से आए या सीमा के बाहर से, भारत हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

Share

Swatantrata diwas 2026:नक्सलवाद पर क्या बोले PM मोदी?

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में देश को उन पुरानी चुनौतियों से छुटकारा पाना जरूरी है, जिन्होंने भारत की तरक्की को लंबे समय तक रोके रखा।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद और माओवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया और कई परिवारों के सपने तोड़े। करीब चार दशकों तक देश के बड़े हिस्से में नक्सली हिंसा का असर रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि 3,500 से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने आम लोगों की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। नक्सलवाद ने हिंसा और खून-खराबे का माहौल बनाया।

उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद उसी समय नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया गया था। अब नक्सली और माओवादी हिंसा अपनी आखिरी सांसें गिन रही है और इसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन इलाकों में कभी नक्सलियों की गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, वहां अब विकास, भरोसे और नए प्रयासों का तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि ये इलाके धीरे-धीरे नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की ओर बढ़ रहे हैं।

Share

Swatantrata diwas 2026: भारत का मंत्र होना चाहिए- 'क्वालिटी, क्वालिटी, क्वालिटी'

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, किसानों, क्वालिटी और टेक्नोलॉजी पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं की क्षमता का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को पहले 'नो-गो एरिया' यानी आगे बढ़ने के लिए मुश्किल माना जाता था, वे अब 'गो-अहेड एरिया' बन रहे हैं।

उन्होंने देश में बनने वाले सामान की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। भारत का मंत्र होना चाहिए- 'क्वालिटी, क्वालिटी, क्वालिटी'।

किसानों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के बाजार भारतीय किसानों के लिए खुले हैं। अब भारतीय कृषि उत्पादों को इन बाजारों तक पहुंचाना होगा और उन्हें ग्लोबल ब्रांड बनाना होगा।

Share

अब दिमागी नक्सलियों को पहचानने होगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नक्सल के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हथियारी नक्सल तो अब गए, लेकिन अब इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इनसे

बचना होगा। दिमागी नक्सली अराजकता फैलाने की फिराक में हैं।

Share

भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस आगे बढ़ रही है: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे सुधारों और MSME सेक्टर के लिए व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों की बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत जिन देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है, उनसे देश के छोटे और मध्यम कारोबार यानी MSME को बड़े मौके मिलेंगे। उन्होंने MSME से अपील की कि वे इन अवसरों को हाथ से न जाने दें।

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य अब मजबूत नींव पर खड़ा है। इसके लिए देश को अपनी काम करने की संस्कृति और सोच में बदलाव लाना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' आगे बढ़ रही है और जल्द ही सुधारों के अगले चरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में नए और बड़े आर्थिक सुधार देखने को मिल सकते हैं।

Share

PM मोदी ने गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग 7 गुना, रेलवे कोच का प्रोडक्सन 21 गुना और मोबाइल फोन का प्रोडक्शन 33 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल और इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक दशक में बुनियादी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने की रफ्तार भी काफी बढ़ी है। उनके मुताबिक, नल से पानी के कनेक्शन देने की रफ्तार 15 गुना, गैस कनेक्शन की रफ्तार 6 गुना, गरीबों के लिए शौचालय बनाने की रफ्तार 4 गुना और घर बनाने की रफ्तार 3 गुना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के इतिहास में पिछले दशक की रफ्तार, काम का पैमाना और उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं। इन उपलब्धियों से भरोसा बढ़ा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जरूर पूरा होगा।

Share

युवाओं के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से ऐलान किया कि केंद्र सरकार अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं के AI स्किल ट्रेनिंग देगी। PM मोदी ने युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइनल कोचिंग का भी ऐलान किया।

Share

मिडिल ईस्ट संकट पर क्या बोले PM मोदी?

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा सुरक्षा और भारत की वैश्विक स्थिति पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जब पश्चिम एशिया में संकट आया था, तब कुछ लोगों ने डर फैलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी हो जाएगी। लेकिन सरकार के कदमों की वजह से देश में ईंधन, गैस और यूरिया की कोई कमी नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि उस संकट के दौरान भारत ने अपनी तैयारियों और आत्मनिर्भरता के दम पर उन आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मुश्किल समय में कुछ लोगों ने अपने पास मौजूद व्यवस्थाओं का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया, लेकिन भारत ने अपनी क्षमता से हालात का सामना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत की ताकत को पहचान रही है। उन्होंने बताया कि भारत 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) कर चुका है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश की आर्थिक साझेदारी और मजबूत हुई है।

Share

रेलवे के विद्युतीकरण का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे और भारत के विकास को लेकर कई बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में रेलवे के विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, लेकिन करीब 90 साल में सिर्फ 30 फीसदी काम ही पूरा हो पाया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार ने रेलवे के विद्युतीकरण का 100 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि रेलवे के विद्युतीकरण से डीजल के आयात में कमी आई है। साथ ही भारत ने हाइड्रोजन ट्रेन भी शुरू की है, जो स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों से सरकार लगातार 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए काम कर रही है।

Share

1.75 करोड़ घरों तक पाइप के जरिए गैस पहुंचाई: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने परमाणु ऊर्जा से 200 GW बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए देश में 5 नए परमाणु रिएक्टर लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 1.75 करोड़ घरों तक पाइप के जरिए गैस पहुंच रही है। वहीं, देश में 50 लाख से ज्यादा घर अब सौर ऊर्जा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा समेत दूसरे वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देकर भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share

खनिजों के लिए भारत पर भरोसा कर रहे दूसरे देश: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार की कोशिशों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब कई देश जरूरी और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खनिजों की उपलब्धता देश की अर्थव्यवस्था और आधुनिक उद्योगों के लिए बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। भारत ने ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और देश को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Share

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने पकड़ी रफ्तार: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज के डिजिटल और टेक्नोलॉजी के दौर में चिप बेहद जरूरी हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर मेडिकल उपकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम तक, हर जगह चिप का इस्तेमाल होता है। अगर चिप की सप्लाई रुक जाए तो दुनिया की कई जरूरी व्यवस्थाएं ठप हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से भारत ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट काम करना शुरू कर चुके हैं और इनमें बनने वाली चिप का निर्यात भी दूसरे देशों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 7-8 साल में 5 से 8 और सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में यह प्रगति आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर बढ़ने की यात्रा को और मजबूत करेगी।

Share

लाल किले से 'वोकल फॉर लोकल' की गूंज

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लोग स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा, "हर भारतीय अब वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में खड़ा है।" पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। देश में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाए गए हैं और इनमें उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देना और देश में ही जरूरी चीजों का उत्पादन करना भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।

Share

समय के साथ कानून-व्यवस्था को बदलना होगा: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय दुनिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'फ्रजाइल फाइव' देशों में गिना था, लेकिन आज भारत की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प के रास्ते में आना आसान नहीं है। उन्होंने देश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पाइप से घरों तक पानी पहुंचाने, गैस कनेक्शन देने और शौचालय बनाने जैसी योजनाओं की सफलता को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत पुरानी सदी के कानूनों के भरोसे आगे नहीं बढ़ सकता। देश को समय के साथ अपनी व्यवस्था और कानूनों में बदलाव करना होगा।

Share

भारत को छोटे नहीं बड़े सपने देखने होंगे: PM मोदी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ा सपना देखने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश तभी महान बनता है और अपने लक्ष्य हासिल करता है, जब वह अपने सपनों, संकल्प और क्षमता के दम पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत अब छोटे सपनों के सहारे आगे नहीं बढ़ सकता। देश को बड़े सपने देखने होंगे, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को बड़ा करते हैं और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश का संकल्प मजबूत और अटूट होना चाहिए। जब संकल्प मजबूत होता है तो मुश्किलों और बड़ी चुनौतियों से निकलने का रास्ता भी अपने आप दिखाई देने लगता है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशSwatantrata diwas 2026 LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का 75 मिनट का संदेश, GenZ के लिए विशेष, ‘दिमागी नक्सल’ पर वार