Hindi NewsIndia NewsIMD weather updates Cold wave conditions in Punjab cyclone like situation in southwest Rajasthan
Cold Alert: उत्तर भारत में और सताएगी ठंड, कहीं शीत लहर तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट

Cold Alert: उत्तर भारत में और सताएगी ठंड, कहीं शीत लहर तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट

संक्षेप:

वहीं दक्षिण भारत के मौसम पर चर्चा करते हुए IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने हल्के डिप्रेशन की वजह से तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार हैं। 28 और 29 नवंबर को रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Nov 27, 2025 08:27 pm ISTJagriti Kumari एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में देश भर में मौसम में जबरदस्त बदलाव के आसार दिख रहे हैं। जहां उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड के आसार नजर आ रहे हैं, वहीं देश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में शीतलहर भी दस्तक देने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब के कई हिस्सों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर की चेतावनी दी है। IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में चक्रवात जैसे हालात बन रहे हैं।

नरेश कुमार ने एएनआई से बातचीत में कहा, “उत्तर पश्चिम भारत में सेंट्रल पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिसकी वजह से दक्षिण पश्चिम राजस्थान में साइकलोन जैसा पैटर्न बना हुआ है। लेकिन हम यहां किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहे। पिछले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री बढ़ा है। अगले 7 दिनों में हिमालयी इलाकों में बारिश या बर्फबारी की संभावना नजर नहीं है। हालांकि अगले 2 दिनों में राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।”

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं दक्षिण भारत के मौसम पर IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने हल्के डिप्रेशन की वजह से तमिलनाडु और केरल में बारिश होगी और 28 और 29 नवंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नरेश कुमार ने कहा, “तापमान फिलहाल स्थिर रहेगा और फिर धीरे-धीरे 2 डिग्री और नीचे आएगा। इस समय पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण तमिलनाडु और केरल में बारिश की आशंका है और 28 व 29 नवंबर के लिए रेड अलर्ट है।”

ये भी पढ़ें:तेजी से बढ़ेगी ठंड और फिर..., अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD ने बताया
ये भी पढ़ें:सावधान! आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

चक्रवाती सिस्टम की निगरानी कर रहा IMD

IMD रांची के डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में दो सिस्टम विकसित हो रहे हैं। उन्होंने बताया, “एक सिस्टम नॉर्थ–ईस्ट इंडोनेशिया में है, जहां यह सीन्यार चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके अलावा दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो–प्रेशर सिस्टम बना है, जो अगले 24 घंटों में और मजबूत हो सकता है।” अधिकारियों ने लोगों को अलर्ट रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश या तेज हवाओं की आशंका है। IMD लगातार सभी चक्रवाती सिस्टम की निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट जारी किया जाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।