IIT सुसाइड केस में डीन पद से हटाए गए प्रोफेसर के समर्थन में उतरे फैकल्टी मेंबर, कैम्पस में मार्च

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस में आरोपों से घिरे प्रोफेसर को समर्थन मिलने लगा है। आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका बचाव किया है। करीब 750 आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी की सदस्यता वाले इस फोरम ने सोमवार को बयान जारी किया।

IIT Bomby accused Professor
आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने किया है प्रोफेसर डूला का बचाव।

आईआईटी बॉम्बे सुसाइड केस में आरोपों से घिरे प्रोफेसर को समर्थन मिलने लगा है। आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने उनका बचाव किया है। करीब 750 आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी की सदस्यता वाले इस फोरम ने सोमवार को बयान जारी किया। फोरम ने सोमवार को कहा कि वह प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के साथ मजबूती से खड़ा है। संस्थान में एक छात्र की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद प्रोफेसर डूला को डीन (प्रशासनिक मामले) के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। फोरम ने कहा कि प्रो. डूला ने डीन (छात्र मामलों) के तौर पर अपने लंबे कार्यकाल के दौरान परिसर में छात्र समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

झूठी और भ्रामक खबरों से दुखी

इसके साथ ही फोरम ने प्रोफेसर के समर्थन में कैंपस में एक मार्च का भी आयोजन किया। फैकल्टी फोरम ने यह भी कहा कि वह झूठी और भ्रामक मीडिया खबरों के जरिए उसके सहयोगी की छवि खराब किए जाने से व्यथित है। बता दें कि ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे (22) 18 सितंबर की शाम आईआईटी मुंबई के पवई परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला था।

इस घटना के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था। वहीं, छात्र के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर कथित जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न को लेकर एक प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

निलंबित नहीं, पद से हटाया

आईआईटी मुंबई फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार एस. पंत ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि मीडिया की कई खबरों के विपरीत, प्रो. सूर्यनारायण डूला को आईआईटी मुंबई की सेवा से निलंबित नहीं किया गया है और वह संस्थान के संकाय के सदस्य के रूप में अपने पद पर बने हुए हैं। पंत ने कहा कि फैकल्टी फोरम समझता है कि 18 सितंबर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रो. डूला को संस्थान में डीन (प्रशासनिक मामले) के दायित्वों से अस्थायी रूप से मुक्त किया गया है।

बयान में कहा गया कि आईआईटी मुंबई का फैकल्टी फोरम अपने सहयोगी प्रो. सूर्यनारायण डूला के साथ मजबूती से खड़ा है। डीन (छात्र मामलों) के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान प्रो. डूला ने परिसर में छात्र समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बयान में कहा गया कि हम झूठी और भ्रामक मीडिया खबरों के माध्यम से अपने सहयोगी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए जाने से व्यथित हैं। हम 18 सितंबर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने छात्र के निधन से भी दुखी हैं।

फैकल्टी फोरम संस्थान का एक औपचारिक निकाय है, जिसमें 750 से अधिक सदस्य हैं। इसके माध्यम से आईआईटी मुंबई के संकाय सदस्य संस्थान और अन्य संबंधित निकायों के समक्ष अपनी राय रखते हैं। वहीं, एक्स पर खुद को बॉम्बे आईआईटी में सोशियोलॉजी का प्रोफेसर बताने वाले एक शख्स ने एक्स पर लिखा है कि फैकल्टी फोरम की कानूनी वैधता नहीं है। वह सिर्फ जांच समिति पर दबाव बना रहे हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsIIT सुसाइड केस में डीन पद से हटाए गए प्रोफेसर के समर्थन में उतरे फैकल्टी मेंबर्स