Hindi NewsIndia NewsIf you torture my Padmini there will be an explosion Bengaluru metro station officials receive threat
पद्मिनी को तंग किया तो ब्लास्ट होगा; मेट्रो स्टेशन को आया मेल, खुद को बताया आतंकी

पद्मिनी को तंग किया तो ब्लास्ट होगा; मेट्रो स्टेशन को आया मेल, खुद को बताया आतंकी

संक्षेप:

Metro Bomb Threat: ये धमकी ऐसे समय पर आई है, जब दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच जारी है। पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस घटना के तार हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे थे।

Nov 18, 2025 12:38 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BMRCL यानी बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। खबर है कि मेल भेजने वाले ने मेट्रो के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उसकी पूर्व पत्नी को तंग न किया जाए। आगे कहा गया है कि अगर बात नहीं मानी गई, तो स्टेशन उड़ा दिया जाएगा। इस अजीबो गरीब धमकी से अधिकारी हैरान हैं। फिलहाल, इसे भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवीकी रिपोर्ट के अनुसार, धमकी 13 नवंबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर मिली थी। इसमें कहा गया था, 'अगर मुझे पता चला कि आपके मेट्रो कर्मचारी मेरी पूर्व में तलाक ले चुकी पत्नी पद्मिनी को ड्यूटी के समय के बाद तंग कर रहे हैं, तो ध्यान रहें आपके एक मेट्रो स्टेशन में धमाका कर दिया जाएगा...। मैं भी कन्नड़ लोगों के खिलाफ देशभक्त जैसा आतंकवादी हूं।'

रिपोर्ट के अनुसार, BMRCL के एक बड़े अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। साथ ही जिस स्थान से मेल किया गया था, उसका पता लगाया जा रहा है।

खास बात है कि ये धमकी ऐसे समय पर आई है, जब दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच जारी है। पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस घटना के तार हरियाणा के फरीदाबाद में पकड़े गए टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे थे।

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को मंगलवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी की जानकारी देने वाली कॉल उन्हें सुबह करीब नौ बजे आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने दोनों स्कूलों की गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसे फर्जी घोषित कर दिया गया है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।