Hindi NewsIndia Newsif muslims increased upto 60 percent no banerjee or chaterjee could become bengal cm
मुसलमान जब 60% हो जाएंगे तो फिर चटर्जी और बनर्जी कैसे बनेंगे बंगाल के सीएम: भाजपा

मुसलमान जब 60% हो जाएंगे तो फिर चटर्जी और बनर्जी कैसे बनेंगे बंगाल के सीएम: भाजपा

संक्षेप:

भाजपा के बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य में डेमोग्रेफी चेंज होने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में मुसलमान 60 फीसदी के पार हुए तो फिर कैसे कोई चटर्जी या बनर्जी बंगाल का सीएम बनने के बारे में सोच पाएगा। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर तीखे सवाल किए।

Jan 13, 2026 04:45 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के मसले को अकसर उठाने वाली भाजपा ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि आज वोटों के लिए टीएमसी के लोग इन घुसपैठियों का बचाव करते हैं, लेकिन जब मुसलमानों की आबादी 60 फीसदी के पार हो जाएगी तो मुख्यमंत्री उनका ही होगा। उन्होंने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसी स्थिति में यहां कोई बनर्जी या फिर चटर्जी मुख्यमंत्री बनने की सोच नहीं सकेगा। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल को बचाने के लिए यह जरूरी है कि उसकी डेमोग्रेफी में बदलाव न होने पाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कोलकाता में IPAC के दो ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड पर भी बात की। इसके अलावा रेड वाली जगहों पर खुद सीएम ममता बनर्जी के पहुंचने पर भी वह जमकर बरसे। सुकांत ने कहा कि आखिर प्रतीक जैन के घर और IPAC के दफ्तर में ऐसा क्या था, जिसे बचाने के लिए खुद सीएम ममता बनर्जी को वहां पहुंचना पड़ा। सुकांत ने कहा, 'किसी भी बंगाली के लिए ममता बनर्जी का दिल इतना नहीं पिघला। यह पार्टी तो बांग्ला और गैर-बांग्ला की बात करती है, लेकिन फिर भी उन्हें प्रतीक जैन पर रेड की चिंता हुई। वह तो बंगाल के नहीं हैं। वह कभी अपनी पार्टी के नेता तक को बचाने नहीं गईं। आखिर IPAC के घर में सरकारी दस्तावेज क्या कर रहे हैं।'

सुकांत ने लेफ्ट को बताया टीएमसी की बी टीम

वह कहते हैं कि जब बंगाल की डेमोग्रेफी चेंज हो जाएगी। यहां 60 फीसदी मुसलमान हो जाएंगे तो फिर कोई बनर्जी या चटर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा बल्कि मुसलमान ही बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार कोई ऐक्शन ले तो यही सवाल उठेगा कि संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुकांत ने कहा कि लेफ्ट के लोग तो टीएमसी के साथ बी टीम के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में माछ भात खाने वाला कोई शख्स ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि लेफ्ट के लोगों ने तो टीएमसी से ही हाथ मिला लिया है। वे अपने वजूद के लिए फिलहाल टीएमसी पर ही निर्भर हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।