हरियाणा सरकार के दो अ​धिकारी गिरफ्तार, एफडी में जमा करने के बजाय शेल कंपनियों में डायवर्ट किए करोड़ों

Mar 15, 2026 08:00 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सरकारी कर्मियों के फ्रॉड में शामिल होने व रिश्वत की रकम लेने के तथ्य सामने आने पर एसीबी ने केस में 7 पीसी एक्ट की धारा भी जोड़ी है। अभी तक पंचायत विभाग के सुपरिडेंट व दो अकाउंट अफसर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्होंने फ्रॉड में साथ देने के लिए रिश्वत की रकम ली है।

हरियाणा सरकार के दो अ​धिकारी गिरफ्तार, एफडी में जमा करने के बजाय शेल कंपनियों में डायवर्ट किए करोड़ों

चंडीगढ़ के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों में हुए 590 करोड़ घोटाले में दो अफसरों को आज यानी रविवार को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यालय में तैनात नियंत्रक वित्त एवं लेखा राजेश सांगवान और हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के नियंत्रक वित्त एवं लेखा रणधीर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक फ्रॉड की बैंक कर्मियों साथ साजिश रची थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दोनों अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया और फ्रॉड करने वाले बैंक के आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी धन की हेराफेरी करने की साजिश रची। दोनों ने बैंक मैनेजर को पहले तो विभागों का पैसा एफडी में निवेश करने की मंजूरी दी और फिर रकम को एफडी में जमा करने के बजाय शेल कंपनियों में डायवर्ट कर दिया। सरकारी कर्मियों के फ्रॉड में शामिल होने व रिश्वत की रकम लेने के तथ्य सामने आने पर एसीबी ने केस में 7 पीसी एक्ट की धारा भी जोड़ी है। अभी तक पंचायत विभाग के सुपरिडेंट व दो अकाउंट अफसर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिन्होंने फ्रॉड में साथ देने के लिए रिश्वत की रकम ली है।

​रिश्वत के रूप में बड़ी रकम ली

गिरफ्तार दोनों अफसरों ने अपराध में सक्रिय रूप से भाग लिया और रिश्वत के रूप में बड़ी रकम पाई। दोनों से पूछताछ के साथ-साथ जब्त किए गए दस्तावेजों के आधार पर डिटेल ली जाएगी, ताकि बैंक अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और सरकारी कर्मचारियों के बीच बने पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इसके अलावा सरकारी खातों से कंपनियों के खातों में हुए क्रेडिट और डेबिट लेन-देन की हर एंट्री के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

कैश कन्वर्जन करने वाला ज्वेलर भी काबू

आई.डी.एफ.सी. बैंक घोटाले मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने शनिवार को सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया था। ढाई सौ करोड़ रुपए से अधिक की राशि सावन ज्वैलर्स के जरिये आरोपी रिभव रिषी, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों से प्राप्त की गई। इन कंपनियों में पैसा सरकारी खातों से गैर-कानूनी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे। सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन ने मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया व इसके लिए भारी कमीशन प्राप्त किया। आरोपी के द्वारा इन कंपनियों के नाम सोने के आइटम्स बेचे हुए दिखाए गए। सावन ज्वेलर के मालिक राजन भी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है। वहीं, मामले में आरोपी एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अंकुर शर्मा को रिमांड खत्म होने के बाद डयूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने 19 ठिकानों पर चलाया था सर्च ऑपरेशन

590 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ईडी की भी एंट्री हो चुकी है। ईडी के चंडीगढ़ जोन ने केस से जुड़े लोगों के 19 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। हरियाणा सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगभग 590 करोड़ रुपए की राशि बैंक में जमा कराई गई थी। यह राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने के लिए दी गई थी, लेकिन आरोप है कि बैंक के कुछ अधिकारियों और अन्य आरोपियों ने मिलकर इस रकम को एफडी में जमा करने के बजाय अपने निजी फायदे के लिए डायवर्ट कर दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की आईडीएफसी बैंक का मैनेजर रिभव ऋषि घोटाले का सूत्रधार है, जिसने रिलेशनशिप मैनेजर के साथ मिलकर फ्रॉड किया। 6 महीने पहले आरोपी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।