ICC ने बांग्लादेश की निकाली हेकड़ी, भाई उद्धव को राज ठाकरे का झटका; टॉप 5 न्यूज
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। महीने भर पहले ठाकरे बंधुओं में हुई सुलह और एका के बाद अब राज ठाकरे की MNS उद्धव ठाकरे के सिसासी दुश्मन एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन देने जा रही है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की हेकड़ी निकाल दी है। ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। वहीं, महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। महीने भर पहले ठाकरे बंधुओं में हुई सुलह और एका के बाद अब राज ठाकरे की MNS उद्धव ठाकरे के सिसासी दुश्मन एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन देने जा रही है। देश दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े रहें। यहां पेश है अब तक की पांच बड़ी खबरें...
बांग्लादेश को जिद पड़ी भारी, ICC ने मांग खारिज की
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बंगलादेश की भारत से उसके टी 20 वर्ल्ड कप मैच शिफ्ट करने की मांग खारिज कर दी है। समझा जाता है कि आईसीसी ने बीसीबी से बंगलादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बंगलादेश टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी दूसरी टीम को ले लिया जाएगा। इस फैसले के बाद वोटिंग हुई, जिसमें आईसीसी बोर्ड के ज़्यादातर सदस्य रिप्लेसमेंट के पक्ष में थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शिंदे सेना को मिल सकता है MNS का समर्थन, उद्धव को झटका
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सुलह के ठीक एक महीने बाद, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)के नवनिर्वाचित नगरसेवकों के एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को समर्थन देने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह संभावित गठजोड़ कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में सत्ता संतुलन को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
LoC पर PAK की नापाक हरकत, कैमरे लगाते समय की गोलीबारी
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में 20-21 जनवरी की रात भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह झड़प तब हुई जब 6 राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिक केरन बाला इलाके में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और लाइन ऑफ कंट्रोल के साथ ब्लाइंड स्पॉट को खत्म करने के लिए हाई-टेक सर्विलांस कैमरे लगा रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Zomato CEO दीपिंदर गोयल का इस्तीफा
इटरनल (Zomato की पेरेंट कंपनी) के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शेयरधारकों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि वह अब ग्रुप CEO की भूमिका से 1 फरवरी 2026 से हटेंगे। हालांकि, वह कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनकी जगह अब अलबिंदर ढिंडसा को इटरनल का नया ग्रुप CEO बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
द 50 में नजर आएंगी फरहाना भट्ट? बिग बॉस कंटेस्टेंट ने खुद बताया सच
रियलिटी शो द 50 को लेकर काफी चर्चा है। शो के सेट का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। वहीं, शो में आनेवाले कुछ नाम भी कंफर्म हो गए हैं। कंफर्म नामों के अलावा कुछ और नामों की भी चर्चा हो रही है। इन नामों में एक नाम बिग बॉस रनर अप फरहाना भट्ट का नाम भी शामिल है। लोग कह रहे हैं कि फरहाना भट्ट भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, फरहाना भट्ट ने खुद बताया है कि वो शो का हिस्सा होंगा या नहीं? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

लेखक के बारे में
Pramod Praveenप्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।




