
मैं परिवार के साथ खड़ा हूं...सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह पवार परिवार और एनसीपी के हर फैसले के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह हर कीमत पर एनसीपी के फैसले का समर्थन करेंगे।
सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी। यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘राकांपा उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और NCP के साथ खड़े हैं।’ NCP के सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य एवं दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।
इस सवाल पर कि क्या राकांपा की ओर से कोई प्रस्ताव आया है, फडणवीस ने कहा कि राकांपा नेताओं ने विकल्पों पर उनसे दो बार चर्चा की है। वित्त मंत्रालय का प्रभार अजित पवार के पास था और ऐसे में बजट कौन पेश करेगा, इस सवाल पर फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने बजट की काफी तैयारी कर ली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से इस पर गौर करूंगा और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करूंगा, और अंत में हम तय करेंगे कि क्या करना है।’’ बुधवार को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में प्रमुख राजनेताओं और हजारों लोगों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें



