आप विद्वानों ने नहीं बनाया सांसद, अंडरवर्ल्ड से मिले 92 फीसदी वोट: नितिन गडकरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी राजनीतिक यात्रा पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि सोशल वर्क और कल्याण कार्यों के चलते उन्हें वोट मिले हैं। साथ ही वोटर की खूबी भी बताई है।

Nitin Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने पसंदीदा दो नेताओं का नाम भी बताया है। (PTI Photo)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे गडकरी ने कहा है कि उन्हें 90 प्रतिशत से ज्यादा वोट ऐसे इलाकों से मिले हैं, जहां अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है कि उनका किसी से संबंध नहीं हैं और ये वोट सड़क बनाने जैसे विकास कार्यों से मिले हैं। नितिन गडकरी ने इस दौरान अपने पसंदीदा दो नेताओं का भी नाम बताया है।

पुराना अनुभव किया साझा

नितिन गडकरी ने कहा, 'दो नेताओं के बारे में मेरे दिल में आइकॉनिक स्थान है। एक जॉर्ज फर्नांडिस साहब थे। अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। दोनों का मुझे बहुत सानिध्य मिला। दोनों का प्रेम मिला।' उन्होंने कहा, 'तो जॉर्ज साहब को मैं एक बार पूछ रहा था कि वो मुंबई में मलबार हिल पर मैं जब मैं मंत्री बना तो आते थे। मैं कहता था कि जॉर्ज साहब आपकी पार्टी सब इतने बड़े नेता हैं, लेकिन किसी की किसी से जमती नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'बोले यही तो डेमोक्रेसी है। तो मैंने पूछा क्या झगड़ा करना ये डेमोक्रेसी है क्या? तो उस समय से मुझे उन्होंने समझाया और मैं यह समझ गया हूं कि पॉलिटिक्स इज अ गेम ऑफ कंट्राडिक्शन कंपल्शन लिमिटेशंस।' उन्होंने कहा, '...फिर शुरुआत हुई कि यहां एक डिफरेंस बिटवीन स्ट्रेटजी एंड कन्विक्शन है। और स्ट्रेटजी में पहली बात है कि चुनाव जीतना आना चाहिए।'

नितिन गडकरी मजाकिया मोड में

उन्होंने आगे कहा, 'और यह आज भी सच है कि आप जैसे जितने लोग विद्वान लोग बैठे हैं इनके भरोसे मैं एमपी नहीं बना हूं। क्योंकि आप चुनाव का दिन होता है। आप बोलते हैं मैं अभी आता हूं। बाद में आता हूं, ऐसे आता हूं और फिर 5:00 बज जाते हैं। और वोटिंग को नहीं आते और हमको मिलकर पूछते हैं इस देश का क्या होगा। अरे तुम काहे के लिए बोल रहे हो? तुम बंद अगर तुम वोटिंग भी नहीं करते हो तो तुम जरूरत क्या है? काहे के लिए हमारा समय खा रहे हो। तुम किसी को भी वोट दो।'

'सबसे बड़ी समस्या नेता नहीं हैं'

उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ा प्रॉब्लम जो लोकतंत्र का है, वह पॉलिटिकल पार्टी और नेता नहीं है। जनता यह बड़ी समस्या है। जब तक जनता शिक्षित बनेगी, सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा जैसे मुद्दों पर अपना वोट सही व्यक्ति को जात, पंथ, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर देकर देगी तो लोकतंत्र में बदल हो जाएगा।'

92 फीसदी वोट अंडरवर्ल्ड वाले इलाकों मिलने का दावा

गडकरी ने कहा, 'मैं बहुत आईडियोलॉजिकली हूं पर नागपुर में 99% अंडरवर्ल्ड सोशल वर्ल्ड मेरा सपोर्टर है। इसका मतलब मैं उनके काम को सपोर्ट नहीं करता। आपको ताज्जुब होगा कि यहां के बड़े-बड़े एजुकेटेड एरिया में मुझे टोटल वोटिंग परसेंटेज से ज्यादा से ज्यादा 70-75 प्रतिशत वोट मिले। पर जहां क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड रेल लाइट एरिया था वहां मुझे 92% वोट मिले।'

उन्होंने कहा, 'अब नेचुरली यह बात कि मेरा वो बहुत ज्यादा संबंध है। ऐसा अर्थ मत निकाल लिया। मैंने वहां रोड बनाया है। सोशल वर्क किया है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआप विद्वानों ने मुझे नहीं बनाया सांसद, अंडरवर्ल्ड से मिले 92 फीसदी वोट: गडकरी