Hindi NewsIndia NewsI have not seen sunlight for a month give me poison when actor Darshan said this to judge in a crowded court
मैंने जेल में एक महीने से धूप नहीं देखी है, मुझे जहर दे दीजिए; जब जज से बोले अभिनेता दर्शन

मैंने जेल में एक महीने से धूप नहीं देखी है, मुझे जहर दे दीजिए; जब जज से बोले अभिनेता दर्शन

संक्षेप:

आपको बता दें कि 11 जून 2023 को दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य को रेणुकास्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। 131 दिन जेल में रहने के बाद 30 अक्टूबर को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया।

Sep 10, 2025 06:06 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कन्नड़ अभिनेता और रेणुकास्वामी हत्या मामले के आरोपी दर्शन थोगूडिप्पा को बड़ी राहत नहीं मिल सकी। बेंगलुरु की 57वीं सीसीएच अदालत ने मंगलवार को उनकी वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से बल्लारी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दर्शन सुनवाई के दौरान भावुक हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “मुझे किसी के लिए कुछ नहीं चाहिए, कृपया मुझे जहर दे दीजिए। लगभग एक महीने से मैंने धूप नहीं देखी है। मेरे हाथों में फंगल इंफेक्शन हो रहा है। यहां की जिंदगी असहनीय हो गई है।” इस पर जज ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि आप ऐसी बातें नहीं कह सकते हैं। दर्शन ने इसके बाद चुप्पी साध ली।

अदालत ने जेल ट्रांसफर की याचिका खारिज कर दी। हालांकि, सीमित राहत देते हुए जेल मैन्युअल के मुताबिक दर्शन को जेल परिसर में घूमने और अतिरिक्त बिस्तर, तकिये और चादर की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि चूंकि जेल नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है, इसलिए आरोपी को बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में ही रखा जा सकता है।

आपको बता दें कि 11 जून 2023 को दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य को रेणुकास्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। 131 दिन जेल में रहने के बाद 30 अक्टूबर को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया। 13 दिसंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी। 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की जमानत रद्द कर दी, जिसके बाद दर्शन फिर से जेल भेजे गए।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।