Hindi NewsIndia NewsI have no credibility in my own state Amid Karnataka Crisis Why Mallikarjun Kharge Siddaramaiah vs Shivakumar
तब तो मेरे राज्य में मेरी ही विश्वसनीयता नहीं रहेगी... कर्नाटक में कलह  के बीच खरगे का क्यों छलका दर्द?

तब तो मेरे राज्य में मेरी ही विश्वसनीयता नहीं रहेगी... कर्नाटक में कलह के बीच खरगे का क्यों छलका दर्द?

संक्षेप:

यह दूसरी बार है जब मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए दबाव डाला है। पिछले हफ्ते उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले इस संकट का निकारण करने की बात कही थी।

Dec 01, 2025 07:45 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Karnataka Crisis Siddaramaiah vs DK Shivakumar: दक्षिणी राज्य कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में छिड़े घमासान के बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार इस संकट का हल करने के लिए दबाव डाला है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 1 दिसंबर तक ये मसला सुलझा लिया जाएगा लेकिन अभी तक इस मुद्दे का हल नहीं निकल सका है। हां, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच ब्रेकफास्ट पर चर्चा जरूर हुई है और मामले को फिलहाल थोड़े दिनों के लिए आगे टाला गया है। ऐसी सूरत में खरगे का दर्द छलक आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के हवाले से NDTV की रिपोर्ट में कहा गया है कि खरगे ने उस वादे को पूरा करने की मांग की है, जो 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सत्ता साझाकरण के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पांच साल का कार्यकाल के बराबर बंटवारे के लिए किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि खरगे ने कर्नाटक संकट का हल करने के लिए तर्क देते हुए कहा कि “वह वादा मेरी मौजूदगी में किया गया था... और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। नहीं तो, मेरे अपने राज्य में ही मेरी कोई विश्वसनीयता नहीं रह जाएगी।”

ये भी पढ़ें:दिल्ली जाना मंदिर जाने जैसा, कर्नाटक विवाद के बीच बोले डीके शिवकुमार

खरगे ने दूसरी बार डाला दबाव

यह दूसरी बार है जब मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए दबाव डाला है। पिछले हफ्ते उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले इस संकट का निकारण करने की बात कही थी और कहा था कि सोनिया जी और राहुल जी के साथ मिलकर और चर्चा कर इस सियासी संकट को हल कर लिया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच एक ब्रेकफास्ट मीटिंग करवाई थी।

मंगलवार को भी बेंगलुरु में ब्रेकफास्ट मीटिंग

सूत्रों ने बताया कि अब मंगलवार को भी बेंगलुरु में ब्रेकफास्ट मीटिंग होने जा रही है। इस बार DKS के घर पर दूसरा ब्रेकफास्ट होगा। इस ब्रेकफास्ट पर फिर से दोनों नेता मिलेंगे, ताकि उस बदलाव पर बात की जा सके। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर सुबह के नाश्ते पर दोनों के बीच मीटिंग हुई थी।

ये भी पढ़ें:मुझे हद पता है; कर्नाटक CM सिद्धारमैया के साथ नाश्ते के बाद डीके शिवकुमार

बदलाव के पक्ष में नहीं राहुल गांधी?

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि DKS को कांग्रेस की कोर लीडरशिप से मिलने के लिए दो हफ़्ते के अंदर दिल्ली बुलाया जाएगा। ताकि उन्हें यह 'भरोसा' दिया जा सके कि उनकी सत्ता हस्तांतरण की कोशिशें कामयाब होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस इस झगड़े के दूरगामी परिणामों को भी देख रही है क्योंकि इसी तरह का झगड़ा राजस्थान में भी सचिन पायलट और अशोक गहलोत रे बीच हो चुका है। चर्चा इस बात की भी है कि राहुल गांधी फिलहाल कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को तैयार नहीं हैं। उन्हें मिड टर्म बदलाव पार्टी के लिए हितकर नहीं लग रहा है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।