Hindi NewsIndia NewsI do not compromise on principles I will win from Nagpur for fourth time said Gadkari amidst allegations of opposition
सिद्धांतों से समझौता नहीं करता, नागपुर से चौथी बार भी जीतूंगा; विपक्ष के आरोपों के बीच बोले गडकरी

सिद्धांतों से समझौता नहीं करता, नागपुर से चौथी बार भी जीतूंगा; विपक्ष के आरोपों के बीच बोले गडकरी

संक्षेप:

नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि को लाभदायक बनाने के लिए लागत घटाने की जरूरत है। उन्होंने ऑटोमोबाइल कंपनियों को बिजली और सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।

Sep 10, 2025 05:41 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीति में अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करते। उन्होंने विश्वास जताया कि नागपुर लोकसभा सीट से वह चौथी बार भी जीत दर्ज करेंगे। गडकरी की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब कांग्रेस ने उन पर हितों के टकराव के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि गडकरी एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आक्रामक लॉबिंग कर रहे हैं, जबकि उनके दोनों बेटे एथेनॉल उत्पादन से जुड़ी कंपनियों में सक्रिय हैं और सरकारी नीतियों से उन्हें लाभ मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी जैसी हो गई है, जो दस्तावेजी सबूत होने का दावा करती थी लेकिन वास्तव में कुछ नहीं होता है। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राजनीति में सिद्धांतों से समझौता नहीं करता हूं। मैं तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुका हूं और चौथी बार भी जीतूंगा।"

आपको बता दें कि नितिन गजकरी 2009 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 2014 में वह पहली बार नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़े और चुनाव जीते। पहले ही चुनाव में जीता हासिल करने के बाद केंद्र में मंत्री बने। तब से अब तक MSME, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल संसाधन, गंगा संरक्षण और शिपिंग जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। वह सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं।

2024 लोकसभा चुनाव में गडकरी ने नागपुर से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 1,37,603 वोटों से हराया था।

नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि को लाभदायक बनाने के लिए लागत घटाने की जरूरत है। उन्होंने ऑटोमोबाइल कंपनियों को बिजली और सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “हमें तकनीक का इस्तेमाल करके कृषि उत्पादन बढ़ाना होगा ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके।”

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।