Hindi NewsIndia NewsHyderabad fight with her husband wife poisoned her 10 month old and committed suicide Sushma Yashwanth Reddy
पति से लड़ाई का गुस्सा बच्चे पर उतारा, मां ने 10 महीने के लड़के को जहर देकर मार डाला

पति से लड़ाई का गुस्सा बच्चे पर उतारा, मां ने 10 महीने के लड़के को जहर देकर मार डाला

संक्षेप:

हैदराबाद में एक 27 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने बेटे को जहर देकर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह घरेलू हिंसा का मामला लग रहा है।

Jan 10, 2026 03:56 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 27 वर्षीय महिला घरेलू झगड़ों से तंग आकर सबसे पहले अपने 10 महीने के बच्चे को जहर देकर मार डाला और फिर उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला और बच्चों को मृत अवस्था में देखने के बाद बच्चे की नानी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान 27 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है। सुषमा की शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेट यशवंथ रेड्डी से हुई थी। दंपत्ति का एक दस महीने का बेटा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा हो रहा था।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि झगड़े के कुछ दिन बाद सुषमा अपनी मां ललिता के घर आई थी। इसी दौरान उसने अपने बच्चे के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया और जहर खा लिया। जब रात में यशवंत भी वहां पहुंचा तो उसने अपने बच्चे और पत्नी को कमरे के अंदर बंद पाया। दरवाया तोड़ने के बाद वह दोनों ही बेहोशी की हालत में मिले, इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत की खबर सुनकर ललिता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभी मामले को दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ लग रहा है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जांच जारी है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।