Hindi NewsIndia NewsHusband wife secret call recording can be considered as evidence Supreme Court big decision
पति-पत्नी की चुपके से कॉल रिकॉर्डिंग को मान सकते हैं सबूत, सुप्रीम कोर्ट क्यों बोला ऐसा

पति-पत्नी की चुपके से कॉल रिकॉर्डिंग को मान सकते हैं सबूत, सुप्रीम कोर्ट क्यों बोला ऐसा

संक्षेप: बेंच ने कहा, 'हमें नहीं लगता कि ऐसा तर्क मान्य है। अगर शादी में यह नौबत आ गई है कि पति या पत्नी एक दूसरे की जासूसी कर रहे हैं, तो यह खुद ही टूटे हुए रिश्ते का लक्षण है और दिखाता है कि दोनों के बीच भरोसे की कमी है।'

Tue, 15 July 2025 05:42 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पति-पत्नी से जुड़े एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि विवाह से जुड़ी कार्यवाही में चुपके से की गई फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। खास बात है कि इसके साथ ही अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बगैर सहमति के कॉल रिकॉर्ड करना निजता का उल्लंघन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच सुनवाई कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, 'कुछ दलीलें दी गई थीं कि ऐसी सबूतों को स्वीकार करना से घरेलू सद्भावना और विवाह संबंध प्रभावित होंगे और यह पति पत्नी के बीच जासूसी को बढ़ावा देगा। ऐसे में एविडेंस एक्ट की धारा 122 के मूल उद्देश्य का उल्लंघन है।'

बेंच ने कहा, 'हमें नहीं लगता कि ऐसा तर्क मान्य है। अगर शादी में यह नौबत आ गई है कि पति या पत्नी एक दूसरे की जासूसी कर रहे हैं, तो यह खुद ही टूटे हुए रिश्ते का लक्षण है और दिखाता है कि दोनों के बीच भरोसे की कमी है।'

हाईकोर्ट ने क्या कहा था

दरअसल, पहले यह मामला बठिंडा के एक फैमिली कोर्ट में गया था, जहां पति को ऐसी सीडी पर निर्भर रहने की अनुमति दी गई है जिसमें पत्नी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग थीं। बाद में पत्नी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। महिला का कहना था कि ये रिकॉर्डिंग बगैर उसकी सहमति के की गई हैं और इससे उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन होता है।

उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका को स्वीकार किया और फैमिली कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा था कि ऐसी रिकॉर्डिंग को स्वीकार करना उचित नहीं है।

बाद में पति की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। वकील ने कहा कि निजता के अधिकार को अन्य अधिकार और मूल्यों के साथ संतुलित किया जाना चाहिए।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।