पति का था दूसरी महिला से अफेयर, पत्नी ने QR कोड की मदद से पकड़वाया; 6 गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गिरफ्तार किए गए अन्य 5 आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। त्रिशूर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

QR Code
पत्नी ने अपने UPI ऐप से होटल के खाते में पैसे ट्रांसफर किए, जिससे उसे अपने पति की सटीक लोकेशन मिल गई।

होटल के क्यूआर कोड पर किया गया एक ऑनलाइन पेमेंट आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। केरल की त्रिशूर पुलिस ने मलप्पुरम की एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न और उसके बॉयफ्रेंड पर हमले के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बॉयफ्रेंड की पत्नी ने यूपीआई (UPI) पेमेंट के जरिए दोनों की लोकेशन ट्रैक की थी और इसके बाद उन्हें प्रताड़ित करने के लिए एक गिरोह को भेजा था।

त्रिशूर पुलिस के एसीपी टीआर राजेश के अनुसार, गिरफ्तार की गई मुख्य आरोपी तमिलनाडु के तिरुपुर की रहने वाली महिला है। पुलिस के मुताबिक, महिला को अपने टैक्सी ड्राइवर पति के प्रेम संबंध के बारे में काफी समय से पता था और वह उस पर नजर रख रही थी।

गिरफ्तार किए गए अन्य 5 आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। त्रिशूर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लोकेशन तक कैसे पहुंची पत्नी?

पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह महिला और उसके बॉयफ्रेंड वायनाड की यात्रा से लौटते समय त्रिशूर के एक होटल में ठहरे थे। पैसे की जरूरत पड़ने पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी से संपर्क किया और होटल का ऑनलाइन मर्चेंट QR कोड उसे भेजा। पत्नी ने अपने UPI ऐप से होटल के खाते में पैसे ट्रांसफर किए, जिससे उसे अपने पति की सटीक लोकेशन मिल गई।

पुलिस बनकर होटल में घुसे आरोपी

लोकेशन मिलते ही आरोपी महिला ने अपने एक परिचित को अलर्ट किया। उसने चार अन्य को अपने साथ जोड़ा। वे तिरुपुर से लगभग 170 किलोमीटर दूर त्रिशूर पहुंचे। होटल में उन्होंने खुद को पुलिस टीम बताया और दावा किया कि वे 65 तोले सोने की चोरी के मामले में एक आरोपी की तलाश कर रहे हैं। कमरे का दरवाजा खुलवाते ही आरोपियों ने दोनों का अपहरण कर लिया और उन्हें जबरन तिरुपुर ले गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

राहगीरों की मदद से बची महिला की जान

घटना के अगले दिन जब आरोपी महिला को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे थे तभी गाड़ी रुकने पर दो राहगीरों को फटे कपड़ों में बैठी महिला को देखकर शक हुआ। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता पास के रेलवे स्टेशन पहुंची और वापस केरल लौटी। केरल पहुंचकर महिला ने मलप्पुरम में शिकायत दर्ज कराई।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपति का था दूसरी महिला से अफेयर, पत्नी ने QR कोड की मदद से पकड़वाया; 6 गिरफ्तार