Hindi NewsIndia Newshusband comes whenever he wants and forces himself on his wife said Shashi Tharoor on marital rape
मेरिटल रेप वहां ज्यादा होता है, जहां कपल…; शशि थरूर ने जताई चिंता

मेरिटल रेप वहां ज्यादा होता है, जहां कपल…; शशि थरूर ने जताई चिंता

संक्षेप:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर कोई अपने जीवन साथी का सम्मान नहीं करता है और वैवाहिक संबंधों का हवाला देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार करता है तो यह कानून का उल्लंघन है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा है।

Dec 12, 2025 01:57 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को मेरिटल रेप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि कड़े बलात्कार विरोधी कानून होने के बावजूद भारत उन कुछ लोकतंत्रों में से एक है, जहां वैवाहिक बलात्कार को उतनी गंभीरता से नहीं देखा जाता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रभा खेतान फाउंडेशन और फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा, 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि भारत उन कुछ लोकतंत्रों में से एक है जहां पति द्वारा पत्नी की सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने के मामले को उसकी आवश्यक गंभीरता के साथ नहीं देखा जाता।'

उन्होंने बताया कि हालांकि भारत में मजबूत बलात्कार विरोधी कानून है, लेकिन पतियों के लिए अपवाद भी हैं, जो किसी महिला की सहमति के बिना वैवाहिक बलात्कार के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन्हें (पतियों को) छूट क्यों दी जानी चाहिए?'

उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने जीवन साथी का सम्मान नहीं करता है और वैवाहिक संबंधों का हवाला देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार करता है तो यह कानून का उल्लंघन है और महिलाओं के खिलाफ हिंसा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रावधान 'एक पुरानी धारणा पर आधारित है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है और इसके भीतर जो कुछ भी होता है उसे अन्यथा वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है।'

उन्होंने कहा, 'हमारा मानना ​​है कि घरेलू बलात्कार के खिलाफ एक उचित कानून देश में बेहद जरूरी है। हालांकि यह दुखद है कि विशेष मंत्रालय संभालने वाली महिला मंत्रियों ने भी इस तरह के अत्याचारों को रोकने के लिए इस पहलू पर ध्यान नहीं दिया।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छूट को थरूर ने न्याय का मजाक बताया। उन्होंने कहा कि यह उन मामलों में भी छूट देता है, जहां कपल अलग हो गया पर कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'वैवाहिक बलात्कार वहां ज्यादा होता है, जहां कपल अलग हो गया है। इसके बावजूद पति जब चाहे तब लौटता है और पत्नी के साथ जबरदस्ती करता है और कुछ नहीं किया जा सकता, क्योंकि कानून उन्हें अब भी पति और पत्नी मानता है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।