अवैध संबंध के शक में पत्नी पर करता रहा वार, फिर कटा अंग लेकर सरेंडर करने पहुंचा
घटना के बाद पड़ोसी भूलक्ष्मी को अस्पताल ले गए। बाद में परिजनों ने उसे मंगलगिरी में एनआईआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि वह महिला के पैर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और उसकी हालत धीरे धीरे बेहतर हो रही है।

आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। खबर है कि गुस्से में आकर शख्स ने कुल्हाड़ी के वार से पत्नी का पैर ही शरीर से अलग कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद सरेंडर करने थाने भी पहुंच गया। फिलहाल, महिला का इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
घटना मुप्पल्ला मंडल के थोंडपी गांव की है। इसके बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नशेड़ी पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी का पैर कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद कटा हुआ पैर लेकर थाने भी पहुंच गया। घटना गुरुवार की है। आरोपी की पहचान दिहाड़ी मजदूर वेल्लेपु लक्ष्मैया के रूप में हुई है। वहीं, पीड़िता 33 वर्षीय वी भूलक्ष्मी उसकी पत्नी है।
क्या है मामला
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि वड्डेरा कॉलोनी में रहने वाले वेल्लेपु को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा होता रहता था, लेकिन गुरुवार को बहस हिंसक हो गई और वेल्लेपु ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। गुस्से में आकर उसने पत्नी पर बार-बार कुल्हाड़ी से वार किए, जिसमें उसका पैर कट गया।
कटा पैर लेकर पहुंचा थाने
इसके बाद आरोपी कटा हुआ पैर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर के अनिल कुमार ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। साथ ही एक टीम को पैर के साथ गुंटूर शासकीय अस्पताल भेजा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे दोबारा जोड़ा जा सकता है या नहीं।
कैसी है महिला की हालत
घटना के बाद पड़ोसी भूलक्ष्मी को अस्पताल ले गए। बाद में परिजनों ने उसे मंगलगिरी में एनआईआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि वह महिला के पैर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और उसकी हालत धीरे धीरे बेहतर हो रही है।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

