Hindi NewsIndia NewsHundreds of such Siddaramaiah will have to take birth to ban RSS say angry Nitesh Rane
ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया पैदा होंगे तब भी...RSS के ऊपर बैन की बात पर किसका भड़क उठा गुस्सा

ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया पैदा होंगे तब भी...RSS के ऊपर बैन की बात पर किसका भड़क उठा गुस्सा

संक्षेप:

सनातन के खिलाफ सोचने के लिए और आरएएस पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया को जन्म लेना होगा। यह बातें महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा।

Mon, 20 Oct 2025 05:58 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

सनातन के खिलाफ सोचने के लिए और आरएएस पर प्रतिबंध लगाने के लिए ऐसे सैकड़ों सिद्दारमैया को जन्म लेना होगा। यह बातें महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा। सनातन धर्म इतना महान है कि यह सभी को ठीक कर देगा। नितेश राणे उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें सिद्दारमैया ने लोगों को सनातनियों की संगत से दूर रहने के लिए कहा है। बताया जाता है कि कर्नाटक के सीएम ने यह भी कहा है कि आरएसएस से सावधान रहने की जरूरत है।

बता दें कि शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि लोगों को सनातनियों से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के वैचारिक केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लोगों को बचकर रहना चाहिए। सिद्दारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि इन संगठनों ने बीआर अंबेडकर और उनके नेतृत्व में बने संविधान का विरोध किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।