अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोले बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर, सत्ता हटते ही लोगों को...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनारपुर सोनारपुर की घटना के संबंध में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पुलिस कार्रवाई पर बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कानून पालन एजेंसियों को कानून के अनुसार सख्त कदम उठाने चाहिए।

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोले बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर, सत्ता हटते ही लोगों को...

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाने वाले नेता ने कहा, '15 सालों तक बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC की सरकार थी। उस समय इन सभी ने लोगों का इस्तेमाल किया। अब इनके सत्ता से हटते ही लोगों को मौका मिल गया और लोगों ने सोच लिया कि इनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। यह जनता का रिएक्शन है।'

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। भाजपा का दावा है कि यह घटना सत्तारूढ़ दल के भीतर चल रहे आंतरिक तनाव का नतीजा है और इसमें बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार को दक्षिण 24 परगना में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए बनर्जी पर हमला हुआ था। इस दौरान उन्हें विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा और उन पर ईंटें, अंडे व जूते फेंके गए। घटना में उनका चश्मा टूट गया और उन्हें चोटें भी आईं।

टीएमसी सांसद पर हमले को लेकर क्या बोली बीजेपी

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने हिंसा की निंदा की, लेकिन बीजेपी की संलिप्तता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी हुआ वह किसी भी सभ्य समाज में वांछनीय नहीं है। हम हर तरह की हिंसा का विरोध करते हैं और यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। हालांकि, भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक संघर्ष है।’

अभिषेक बनर्जी पर हमला मामले में 6 गिरफ्तार

सोनारपुर सोनारपुर की घटना के संबंध में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पुलिस कार्रवाई पर बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कानून अनुपालन एजेंसियों को कानून के अनुसार सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा सदस्यों को टीएमसी से आए दलबदलुओं के साथ राजनीतिक संबंध न रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें