Hindi NewsIndia NewsHumayun Kabir announced formation of a new party will contest Bengal elections in alliance with Owaisi
बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं बनाएंगे नई पार्टी, ओवैसी के साथ मिलकर लड़ेंगे ममता के खिलाफ चुनाव

बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं बनाएंगे नई पार्टी, ओवैसी के साथ मिलकर लड़ेंगे ममता के खिलाफ चुनाव

संक्षेप:

बंगाल पुलिस, त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच, कबीर ने मौलवियों के साथ, रेजिनगर में एक विशाल मंच पर औपचारिक फीता काटा, जबकि वास्तविक मस्जिद निर्माण स्थल आयोजन स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर था।

Dec 07, 2025 01:11 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने के ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करेंगे और बंगाल में चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि कबीर सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित एक मस्जिद की नींव रखी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य पुलिस, त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच, कबीर ने मौलवियों के साथ, रेजिनगर में एक विशाल मंच पर औपचारिक फीता काटा, जबकि वास्तविक मस्जिद निर्माण स्थल आयोजन स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर था। इस दौरान ‘‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’’ के नारे लगे और हजारों लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। वहां मौजूद लोगों में से कई प्रतीकात्मक रूप से अपने सिर पर ईंट लिए हुए थे।

यह कार्यक्रम छह दिसंबर को निर्धारित किया गया था, जिस दिन 1992 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी। इस आयोजन के तिथि चयन को लेकर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई।

कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने “सांप्रदायिक राजनीति” में शामिल होने के आरोप में इस हफ्ते की शुरुआत में निलंबित कर दिया था। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ भी असंवैधानिक नहीं कर रहा हूं। उपासना स्थल बनाना एक संवैधानिक अधिकार है। बाबरी मस्जिद बनायी जाएगी।’’ उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में करीब चार लाख लोग शामिल हुए।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।