
पाक के लिए 2025 कैसे रहा खूनी साल, दरिंदे को फांसी की सजा; पढ़ें शाम की टॉप-5 खबरें
इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। यूपी के बांदा के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत के मामले में अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।
इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। यूपी के बांदा के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत के मामले में अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...
जिसे समझा तारणहार, उसी के हथियारों से बंटाधार; पाक के लिए 2025 कैसे रहा खूनी साल
इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह आत्मघाती हमले, अफगान आतंकियों द्वारा अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल और पाकिस्तानी सेना के कड़े आतंकवाद विरोधी अभियान रहे। यानी अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकियों ने पाक का ही बंटाधार कर दिया, जबकि पाकिस्तान अमेरिका को तारणहार समझ रहा था। पढ़ें पूरी खबर
कोर्ट का फैसला: छह साल की मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे को फांसी की सजा
यूपी के बांदा के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत के मामले में अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। घटना छह माह पुरानी कालिंजर थाना क्षेत्र की है। अमित रैकवार नामक युवक ने गुटखा के बहाने छह साल की बच्ची को घर बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका हाथ तोड़ दिया और जीभ काट ली। दांतों से उसका सीना व नाजुक अंग जख्मी कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। विशेष न्यायाधीश पास्को ने छह माह में ही हैवानियत करने वाले युवक अमित रैकवार को फांसी की सजा सुना दी। पढ़ें पूरी खबर
नए साल पर मंदिर परिसर में अश्लील नृत्य का आरोप, श्रीशैलम से जुड़ा है मामला
आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर के अन्नासत्र के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला एक वीडियो सामने आने के बाद दर्ज किया गया है। इस वीडियो में यह लोग मंदिर परिसर में एक फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऐक्शन की मांग हो रही थी। मल्लिकार्जुन अन्नासत्र श्रीशैलम मंदिर से जुड़ा हुआ है, यहां पर भक्तों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। पुलिस ने कहा कि यह मामला नए साल के उत्सव से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
इंसानों से ज्यादा कुत्तों पर आ रहीं याचिकाएं, SC की बेंच किस बात पर हैरान
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में दाखिल हो रही याचिकाओं की बाढ़ पर हैरानी जताई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने टिप्पणी की कि इंसानों से संबंधित मामलों में भी आमतौर पर इतनी बड़ी संख्या में अंतरिम आवेदन नहीं आते, जितने कुत्तों के मुद्दे पर आ रहे हैं। कोर्ट ने आश्वासन दिया कि बुधवार को सभी पक्षकारों की दलीलें सुनी जाएंगी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह टिप्पणी तब की जब दो वकीलों ने उनके सामने आवारा कुत्तों से संबंधित मामला उठाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 प्लेयर, हरमनप्रीत लिस्ट में फिसड्डी
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 9 जनवरी से नवी मुंबई में आगाज होने जा रहा है। यह डब्ल्यूपीएल का चौथा संस्करण है। जानिए, डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 प्लेयर कौन हैं? लिस्ट में दो भारतीय हैं। पढ़ें पूरी खबर





