Hindi NewsIndia NewsHow to follow online SIR know the step by step process
SIR Process: ऑनलाइन कैसे भर सकते हैं SIR फॉर्म? जानें स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया

SIR Process: ऑनलाइन कैसे भर सकते हैं SIR फॉर्म? जानें स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया

संक्षेप:

SIR Process: इन दिनों कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर चल रहा है। यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ऑफलाइन में बीएलओ घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट कर रहा है। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा मैनेज की जा रही है।

Nov 22, 2025 10:55 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

SIR Process: इन दिनों कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर चल रहा है। यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ऑफलाइन में बीएलओ घर-घर जाकर डेटा कलेक्ट कर रहा है। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा मैनेज की जा रही है। इसके लिए वोटर को फॉर्म डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। यह लोग ईसीआई की वेबसाइट या ECINET ऐप पर एक डेडिकेटेड लिंक पर क्लिक करेंगे और विवरण सीधे भरेंगे। आइए जानते हैं ऑनलाइन एसआईआर के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है...

SIR की प्रक्रिया
एसआईआर के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद आसान है। प्रॉसेस शुरू करने के लिए व्यक्ति को पोर्टल में सर्विसेज सेक्शन में जाना है। इसके बाद इलेक्टोरल रोल रिवीजन को ऑनलाइन पूरी करने के लिए फिल एन्यूमेरेशन फॉर्म (गणना फॉर्म भरें) को सेलेक्ट करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है EPIC
हालांकि एसआईआर गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए चुनाव आयोग ने एपिक नंबर और मोबाइल नंबर अनिवार्य बना दिया है। एपिक यानी इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड, वोटर का 10 अंकीय यूनीक पहचान संख्या है, जो चुनाव आयोग जारी करता है। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी वोटर्स को या तो बीएलओ के पास या ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
-इसके लिए सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद गणना फॉर्म भरें पर क्लिक करें।
-इसके बाद मोबाइल नंबर/एपिक नंबर भरें।
-अपना प्रदेश चुनें और एपिक नंबर भरें।
-आपका इलेक्टोरल डेटा नजर आएगा। इसके चेक करें।
-गणना फॉर्म्स को फाइल करने से पहले एपिक नंबर को मोबाइल नंबर से लिंक किया जाना है।
-अगर यह पहले से लिंक नहीं है तो फॉर्म-8 जमा करके इसे तुरंत किया जा सकता है। (एपिक से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए, करेक्शन ऑफ एंट्रीज इन एग्जिस्टिंग इलेक्टोरल रोल पर क्लिक करें, इसके बाद फॉर्म-8 के तहत मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा।)
-एक बार मोबाइल नंबर एपिक से लिंक होने के बाद, अप्लीकेंट को फिर से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद गणना फॉर्म को भरें, जिसमें लास्ट एसआईआर सूचना भी शामिल हो।
-आधार बेस्ड ई-साइन से इसे सब्मिट करें।
-गणना फॉर्म सब्मिट करने के लिए एपिक और आधार डेटा के हिसाब से ई-साइन मैच होनी चाहिए।

कैसे जानें कि फॉर्म अपलोड हो गया है
एक बार जब आप अपना गणना फॉर्म अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को जमा कर देते हैं या इसे ऑनलाइन भर लेते हैं, तो आप यह जांच सकते हैं कि इसे चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है या नहीं। आइए जानते हैं कैसे?
-ब्राउजर खोलें और voters.eci.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर गणना फॉर्म भरें पर क्लिक करें। यह आपको लॉगिन या साइनअप पेज पर ले जाएगा।
-यहां पर साइनअप पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, ऑप्शनल ई-मेल आईडी और कैप्चा भरें।
-इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर, कैप्चा डालें और रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी डालकर लॉगिन पूरा करें।
-एक बार लॉगिन के बाद आपका नाम सबसे ऊपर दिखाई देगा। इसके बाद फिर से गणना फॉर्म भरें पर क्लिक करें।
-दिए गए बॉक्स में एपिक नंबर टाइप करें।
-इसके बाद सर्च पर क्लिक करें। आपके गणना फॉर्म का स्टेटस तत्काल दिखने लगेगा।
-यदि आपका फॉर्म अपलोड किया गया है, तो आपको एक संदेश दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा, ‘आपका फॉर्म पहले ही मोबाइल नंबर XXXXX के साथ सबमिट किया जा चुका है…’
-यदि आपका फॉर्म अपलोड नहीं किया गया है, तो आपको ऊपर दिया गया संदेश नहीं दिखाई देगा। इसके बजाय, एक नया फॉर्म पेज खुल सकता है।
-यदि दिखाई दे रहा मोबाइल नंबर गलत है, या स्थिति 'सबमिटेड' दिखा रही है जबकि आपने इसे सबमिट नहीं किया है, तो तुरंत अपने स्थानीय बीएलओ से संपर्क करें।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।