Hindi NewsIndia NewsHow Tejasvi making pressure on BJP in Bihar update on Shreyas Iyer Top 5 evening news
तेजस्वी का बिहार में प्रेशर गेम, श्रेयस को अस्पताल से छुट्टी कब तक; पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें

तेजस्वी का बिहार में प्रेशर गेम, श्रेयस को अस्पताल से छुट्टी कब तक; पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें

संक्षेप:

बिहार चुनाव में तेजस्वी ने भाजपा पर दबाव बना दिया है कि वो नीतीश को सीएम फेस बताए। वहीं, दिल्ली में बॉयफ्रेंड का मर्डर कराने वाली अमृता के वीडियो पर नया खुलासा हुआ है। सिडनी में श्रेयस अय्यर की सर्जरी सफल रही है। लेकिन अस्पताल से छुट्टी कब तक मिलेगी? पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

Tue, 28 Oct 2025 06:49 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में तेजस्वी ने भाजपा पर दबाव बना दिया है कि वो नीतीश को सीएम फेस बताए। वहीं, दिल्ली में बॉयफ्रेंड का मर्डर कराने वाली अमृता के वीडियो पर नया खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में श्रेयस अय्यर की सर्जरी सफल रही है। लेकिन अस्पताल से छुट्टी कब तक मिलेगी? पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन है NDA का CM चेहरा? तेजस्वी ने BJP पर बढ़ाया नीतीश के नाम के ऐलान का दबाव
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने दबाव बढ़ा दिया है। तेजस्वी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण’ को पटना में जारी करने के दौरान संबोधन का ज्यादातर हिस्सा जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य पर फोकस किया। इस मसले पर राज्य में राजनीति गर्म है। पढ़ें पूरी खबर

अमृता ने खुद बनाया था रामकेश संग अश्लील वीडियो, फिर आ गया EX बॉयफ्रेंड
21 साल की अमृता ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 32 साल के रामकेश मीणा को मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में कई और खुलासे हुए जिससे इसकी कहानी पलटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि रामकेश ने अमृता के वीडियो चोरी छिपे नहीं बनाए थे बल्कि खुद अमृता की सहमति से उसके साथ मिलकर बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

3 झटकों के बाद केजरीवाल के पास बदले का मौका! दिल्ली में 12 सीटों पर नाक की लड़ाई
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के 8 महीने बाद पार्टी को पहली चुनावी परीक्षा का सामना करना होगा। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी यह नाक की लड़ाई होगी। दरअसल, दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने कर दी है। 30 नवंबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में हार-जीत से सदन की सरकार भले ही ना बदले लेकिन भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच यह नाक की लड़ाई जरूर होगी। पढ़ें पूरी खबर

श्रेयस अय्यर को करानी पड़ी सर्जरी, आखिर कब होगी अस्पताल से छुट्टी?
श्रेयस अय्यर को इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के बाद गंभीर चोट लगी थी। चोट के चलते आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। उन्हें तिल्ली की चोट (स्प्लीनिक रप्चर) और पसली में चोट के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान अय्यर को लेकर अब एक अहम खबर सामने आई है। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। यह छोटी सर्जरी थी, जो सफल रही। श्रेयस को एक हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर

खूंखार शिकारी की तरह आगे बढ़ रहा तूफान, मेलिसा की ‘आंख’ में घुसा विमान; वीडियो
साल 2025 का अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात मेलिसा अब पूरे जोर-शोर से तबाही मचा रहा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखने वालों को हैरान कर दे रहा है। यह वीडियो अमेरिकी वायुसेना द्वारा कैप्चर किया गया है, जिसमें अटलांटिक महासागर के ऊपर मंडराते इस भयानक तूफान का भयावह दृश्य कैद है। जो भी इस वीडियो को देख रहा, वह कह रहा है कि तूफान ऐसा आता है। पढ़ें पूरी खबर