Hindi NewsIndia Newshow tejashwi yadav supports aide sanjay yadav in rjd meeting
मीटिंग में संजय यादव हरियाणा जाओ के नारे, तेजस्वी करीबी के बचाव में खुद आए आगे; क्या कहा

मीटिंग में संजय यादव हरियाणा जाओ के नारे, तेजस्वी करीबी के बचाव में खुद आए आगे; क्या कहा

संक्षेप:

संजय यादव की सलाह पर ही तेजस्वी सारे फैसले लेते हैं और पार्टी के काडर एवं पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को जब हार की समीक्षा और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर मीटिंग हुई, तब भी यह मसला उठा।

Nov 19, 2025 10:54 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हालात ऐसे हैं कि भाजपा और जेडीयू की जोरदार जीत से ज्यादा आरजेडी की हार के चर्चे हैं। खासतौर पर तेजस्वी यादव और उनके दो करीबियों संजय यादव और रमीज नेमत खान को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के कई लोगों ने संजय यादव और रमीज को लेकर सवाल उठाए हैं। आरोप हैं कि संजय यादव की सलाह पर ही तेजस्वी सारे फैसले लेते हैं और पार्टी के काडर एवं पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को जब हार की समीक्षा और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर मीटिंग हुई, तब भी यह मसला उठा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटना के 1, पोलो रोड स्थित तेजस्वी के आवास पर मीटिंग से पहले आरजेडी के कुछ कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की। संजय यादव हरियाणा जाओ के नारे लगे। इस बीच जब मीटिंग शुरू हुई तो संजय यादव का बचाव करने के लिए तेजस्वी खुद आगे आए। अपने करीबी पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि संजय ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि संजय यादव ने पार्टी के लिए जितना मेहनत किया, वह हम जानते हैं। दूसरे लोग इस बारे में नहीं जानते। इस दौरान संजय यादव भी मौजूद थे और सभी नेता चुपचाप सुनते रहे।

आरजेडी की यह मीटिंग भी कम घटनाक्रम वाली नहीं रही। तेजस्वी यादव ने तो भावुक होकर खुद के विधायक दल का नेता ना बनने तक का प्रस्ताव रख दिया था। उनका कहना था कि यदि आप लोगों को लगता है कि कोई और नेता पार्टी के हितों के लिए ज्यादा बेहतर होगा तो उसे ही चुन लिया जाए। इस पर लालू यादव ने खुद दखल दिया और विधायकों से उन्हें मनाने के लिए कहा। यही नहीं लालू यादव ने इस दौरान परिवार में उपजे विवाद को भी निपटाने की बात कही। उन्होंने विधायकों से कहा कि आप लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। परिवार के विवाद आंतरिक मसले हैं और इन्हें हम खत्म कर लेंगे।

गौरतलब है कि संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं, वहीं रमीज नेमत खान यूपी के बलरामपुर के हैं। आरोप है कि तेजस्वी यादव इन्हीं सलाहकारों से घिरे हुए हैं और पार्टी के अन्य अहम लोगों से दूर हो गए हैं। इसके अलावा टिकट बंटवारे में भी इन्हीं लोगों की सलाह पर काम करने का आरोप है। ऐसे में अब जब नतीजे विपरीत आए हैं तो तेजस्वी के दोनों सलाहकार विरोधियों के निशाने पर हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।