पीएम मोदी की वजह से कैसे लेट हो गए शशि थरूर, एक खतरे का भी किया जिक्र

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
share

शशि थरूर केरल चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को भाजपा के लिए रैली करने के लिए पहुंचे। इस दौरान, थरूर और पीएम मोदी, दोनों को ही एक ही इलको में चुनाव प्रचार करना था।

पीएम मोदी की वजह से कैसे लेट हो गए शशि थरूर, एक खतरे का भी किया जिक्र

Kerala Assembly Election: केरल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चार मई को सभी राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। केरल में भी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ, लेफ्ट वाली एलडीएफ और भाजपा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। दिन रात चुनावी प्रचार हो रहा है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने बताया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से एक रैली में पहुंचने के लेट हो गए। इसके साथ ही, थरूर ने एक खतरे का भी जिक्र किया।

शशि थरूर केरल चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को भाजपा के लिए रैली करने के लिए पहुंचे। इस दौरान, थरूर और पीएम मोदी, दोनों को ही एक ही इलाके में चुनाव प्रचार करना था। इस पर थरूर पीएम मोदी के काफिले की वजह से प्रचार में देर से पहुंचे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शशि थरूर ने लिखा, ''आज दोपहर प्रधानमंत्री के काफिले की वजह से मुख्य सड़कों पर लगे जाम के कारण मैं देर से पहुंचा। एक ही इलाके में चुनाव प्रचार करने के अपने ही खतरे हैं।''

थरूर ने रविवार सुबह चुनाव प्रचार पर जाने से पहले भी कहा था कि आज पीएम मोदी, सीएम पिनराई विजयन और वह खुद भी चुनावी कार्यक्रम के लिए पलक्कड़ में हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा था, ''आज सुबह तीन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए पलक्कड़ जिले की सड़क पर- सुमेश अच्युतन (चित्तूर), केए तुलसी (कोंगड) और पीके ससी (ओट्टापलम)। संयोग से पीएम मोदी, सीएम विजयन भी आज पलक्कड़ में हैं. मौसम के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती जा रही है।'' केरल की 149 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे। साल 2021 के चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जो पिछली बार से आठ सीट ज्यादा थीं। यह 1977 के बाद पहली बार था जब किसी गठबंधन ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। यूडीएफ ने 41 सीट जीती थीं, जो पहले से छह कम थीं, हालांकि उनका मत प्रतिशत बढ़ा था, जबकि भाजपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

एलडीएफ पर निशाना साध रहे थरूर

इससे पहले, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार, राज्य को विदेश से आने वाले पैसे, लॉटरी और शराब पर निर्भर बनाए हुए है, और यह मॉडल अब काम नहीं करेगा। उन्होंने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का समर्थन करते हुए यह बात कही, जो पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है। थरूर ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस-नीत यूडीएफ का एजेंडा सिर्फ एलडीएफ के 10 साल के शासन के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा सकारात्मक है। उन्होंने एलडीएफ सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार सितंबर तक पैसे खत्म कर देती है और फिर उधार लेकर भुगतान करना पड़ता है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें