Hindi NewsIndia NewsHow Police get tip-off on disrupt peace 1500 picked up for questioning in Kashmir
अब कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश, हिरासत में 1500 लोग; एक इशारे से अलर्ट हुई पुलिस

अब कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश, हिरासत में 1500 लोग; एक इशारे से अलर्ट हुई पुलिस

संक्षेप:

गांदरबल में 39 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक शांति के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान के घरों की तलाशी ली गई।

Nov 11, 2025 08:14 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद देश के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की साजिशों को नाकाम करने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी की, जिसमें 1500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी

कश्मीर घाटी में आतंकियों के समर्थन तंत्र को ध्वस्त करने के लिए शुरू किया गया व्यापक अभियान सोमवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान अब तक 1500 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई एक प्रि-एम्पटिव स्ट्राइक यानी पूर्व-रोकथाम अभियान के तहत की जा रही है। यह कार्रवाई कुछ विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू हुई है। इसका उद्देश्य आतंकियों के संभावित पुनर्गठन को रोकना और उनके नेटवर्क को कमजोर करना है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस बात की आशंका थी कि आतंक समर्थक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए इशारा मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सूत्रों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य निशाना वे युवा हैं जिनके संबंध आतंकियों या उनके सहानुभूतियों से रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान में बसे आतंकियों के परिजनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 1500 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। यह अभियान घाटी के सभी हिस्सों में एक साथ चलाया जा रहा है। मुख्य रूप से उन लोगों को निशाना बनाया गया है जिनका आतंकी बैकग्राउंड रहा है, पूर्व ओवर ग्राउंड वर्कर्स, आतंकवाद निरोधक कानून (UAPA) के तहत गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए लोग, और आतंकवाद से किसी भी प्रकार का संबंध रखने वाले लोग इसमें शामिल हैं।

अतीत में भी यह तरीका प्रभावी साबित हुआ

अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकियों और उनके समर्थकों को लगातार दबाव में रखना है ताकि वे किसी प्रकार की गतिविधि न कर सकें। उन्होंने कहा कि अतीत में भी यह तरीका प्रभावी साबित हुआ है। कुछ इनपुट मिले थे कि आतंकी शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए उनके सपोर्ट नेटवर्क को खत्म करना जरूरी था।

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, डिजिटल डिवाइस और ऐसे अन्य सामानों की जांच की गई जो आतंकियों को लॉजिस्टिक या अन्य सहायता देने में इस्तेमाल हो सकते थे। अनंतनाग पुलिस ने बताया कि सर्च अभियान शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ और कोई भी अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि पूरा अभियान विधि सम्मत प्रक्रिया और उचित प्राधिकरण के तहत संचालित किया गया। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह दोहराया कि वह राष्ट्र सुरक्षा और सार्वजनिक शांति के खिलाफ किसी भी गतिविधि में शामिल व्यक्तियों या समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली ब्लास्ट: भीड़भाड़ वाली सड़क पर कार में विस्फोट, आग की लपटों ने मचाई तबाही

सोमवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली के पुराने किले इलाके में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक धीमी गति से चल रही कार में अचानक धमाका हो गया। पुलिस के मुताबिक, कार रेड लाइट पर रुकी हुई थी जब उसमें विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आसपास की छह कारें और तीन ऑटो रिक्शा आग की लपटों में घिर गए। आंखों देखा हाल बताने वाले लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोग दहशत में सड़कों पर भागने लगे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम मौके पर सैंपल कलेक्ट कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्लास्ट स्थल का दौरा किया और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।