अभिजीत दीपके को पकड़ने विमान के अंदर कैसे पहुंची पुलिस? एयर इंडिया ने किससे मांगा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

एयर इंडिया ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से जवाब मांगा  है कि पुलिस विमान के अंदर कैसे घुस गई। नियम के मुताबिक विमान में जाने के लिए टिकट या फिर पास होना जरूरी है।

CJP Leader Abhikit Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka detained from flight at delhi airpoirt.
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने एयर इंडिया के विमान के अंदर पहुंच गई थी पुलिस

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जब कॉकरोच जानता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके और उनके साथ दिल्ली पहुंचे तो एयरपोर्ट पर विमान के अंदर ही उनको हिरासत में लेने पुलिस पहुंच गई। इसके बाद दीपेक ने वीडियो पोस्ट किया और कहा कि यह तानाशाही है। इस तरह का काम तो आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने भी करवाया था। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस विमान के अंदर जाकर इस तरह की कार्रवाई कर सकती है। इसको लेकर कोई नियम हैं या नहीं हैं?

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से जवाब मांगा है कि आखिर पुलिस के एयरक्राफ्ट के अंदर कैसे जाने दिया गया। इसके अलावा अगर ऐसा जरूरी था तो संबंधित एयरलाइन्स को जानकारी क्यों नहीं दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉ ऑफ द लैंड के मुताबिक भारत की सीमा में पुलिस कहीं भी ऐक्शन ले सकती है। उनका कहना है कि भारतीय न्याय सहिंता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय के तहत उन्हें यह अधिकार दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से ट्रेन में जाकर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर सकती है, उसी तरह विमान भी यातायात का एक साधन है। इसपर कोई रोक नहीं है।

क्या है नियम

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से एयरक्राफ्ट सिक्योरिटी रूल्स 2023 बनाए गए हैं।इसके 22 वें नियम में कहा गया है कि किसी को विजिटर्स पास, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक या केंद्र सरकार से अनुमति के बाद ही एयरोड्रोम में जाने की अनुमति दी जा सकती है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट में जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खास पास मिले थे। वहीं विमान के दरवाजे बंद होने से लेकर खुलतने तक कमांडिंग पायलट के पास सबसे ज्यादा अधिकार होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दरवाजे खुलने के बाद सुरक्षा एजेंसी विमान के अंदर जा सकती है।

महिला पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर भी सवाल

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। इसपर भी सवाल उठाए गए। इसपर एक अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी में पुलिस और महिला अधिकारियों में कोई बंटवारा नहीं कियागया है। हालांकि अगर मामला दहेज हत्या का हो तो पुरुष अभियुक्त को महिला अधिकारी पुरुष को गिरफ्तार नहीं कर सकती। उनका कहना है कि पुरुष या महिला अधिकारी किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिजीत दीपके को पकड़ने विमान के अंदर कैसे पहुंची पुलिस? एयर इंडिया ने मांगा जवाब