कितनी ट्रेनें रोक लेंगे, कितनी सड़कें जाम कर देंगे? मेट्रो बंद पर चिराग पासवान ने ही उठा दिए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

Chirag Paswan on CJP Protest: केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये भारत के युवा हैं; इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है। ठीक वैसे ही जैसे पिछली पीढ़ियों ने किया है और इसलिए, इन्हें कोई रोक नहीं सकता।

 Union Minister Chirag Paswan
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान। (फाइल फोटो)

Chirag Paswan on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्तूबर के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले कई राज्यों से नई दिल्ली आने वालीं ट्रेनें कैंसिल किए जाने और दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद किए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ही सवाल उठाए हैं और पूछा है कि लोग कितनी ट्रेनें रोक लेंगे या कितनी सड़कें जाम कर देंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि ये भारत के युवा हैं, जो दूसरों को राह दिखाते हैं, खुद अपनी नई राह बना लेंगे।

हरियाणा के सोनीपत में एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के बाद पासवान ने कहा, “ये भारत के युवा हैं, इन्हें कोई रोक नहीं सकता। जो लोग ऐसी गलतफहमियां फैला रहे हैं, उनसे मैं पूछता हूं; कोई असल में कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितनी कनेक्टिविटी रोकी जा सकती है? कितने रास्ते जाम किए जा सकते हैं? ये भारत के युवा हैं; इनमें दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है। ठीक वैसे ही जैसे पिछली पीढ़ियों ने किया है और इसलिए, इन्हें कोई रोक नहीं सकता।”

संवाद जरूरी है

सोनीपत के कुंडली स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में चिराग पासवान ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने भी जरूरी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन करना ही मकसद है, तो आज करें या 10 दिन बाद करें,कीजिए लेकिन समाधान प्रदर्शन से नहीं, बल्कि बातचीत से निकलेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं का दिल्ली जाना और अपने सुझाव देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव से कोई सहमत हों या न हों लेकिन संवाद जरूरी है।

समाधान चाहते हैं या महज हंगामा खड़ा करना

इससे एक दिन पहले पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा था कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर चिंतित राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग से संवाद करना चाहिए और रोजाना विरोध-प्रदर्शन करने के बजाय वार्ता करके जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान केवल चर्चा से ही मिल सकता है। लखनऊ में अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित शोकसभा से इतर पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि हर पार्टी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि विपक्ष अपनी चिंताओं का समाधान चाहता है या महज 'हंगामा खड़ा करने' में रुचि रखता है। उन्होंने कहा, ''निर्वाचन आयोग (ईसी) एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। आपको उससे संपर्क करने, समय मांगने, प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने और अपने सवाल उसके समक्ष रखने की पूरी स्वतंत्रता है।''

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकितनी ट्रेनें रोक लेंगे, सड़कें जाम कर देंगे? केंद्रीय मंत्री ने ही उठा दिए सवाल