Hindi NewsIndia NewsHow many days can Indian travelers stay in the US indian embassy has issued instructions
अमेरिका में कितने दिन रुक सकते हैं भारतीय के यात्री? दूतावास ने दी हिदायत; वीजा से नहीं होगा तय

अमेरिका में कितने दिन रुक सकते हैं भारतीय के यात्री? दूतावास ने दी हिदायत; वीजा से नहीं होगा तय

संक्षेप:

भारतीय दूतावास ने बताया है कि अमेरिका आने वाले भारतीय को अपने आई-94 फॉर्म पर यहा्ं रुकने की आखिरी तारीख देखनी होगी। अमेरिका में रुकने की अवधि वीजा एक्सपायरी डेट से निर्धारित नहीं होगी।

Dec 21, 2025 07:15 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इमिग्रेशन नियमों में सख्ती के बीच भारतीय दूतावास ने बताया है कि अमेरिका आने वाला कोई यात्री यहां कितने दिन रुक सकता है। दूतावास की तरफ से बताया गया कि किसी यात्री की अमेरिका में रुकने की सीमा वीजा की एक्सपायरी डेट से नहीं निर्धारित होती है। दूतावास ने कहा कि किसे कितने दिन अमेरिका में रुकना है यह कस्टम्स ऐंड बॉर्डर प्रोटेकेशन (CBP) अधिकारी तय करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ध्यान रखें! अमेरिका में विदेशी यात्री के रुकने की सीमा कस्टम्स ऐंड बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारी तय करते हैं। इसका वीजा की एक्सपायरी डेट से कोई संबंध नहीं है। आपको अगर जानना है कि अमेरिका में आप कितने दिन रुक सकते हैं तो आपको I-94 फॉर्म देखना होगा। इसमें बताया जाता है कि कितने दिनों के लिए उसे अनुमति दी गई है।

क्या होता है I-94 फॉर्म

अधिकारियों ने बताया कि दो महीने पहले भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की गई थी। सभी गैर प्रवासी यात्रियों के लिए आई-94 फॉर्म भरना जरूरी होता है। इसमें बताया जाता है कि यात्री को कितने दिन अमेरिका में रुकने की इजाजत दी जाती है। यह तारीख वीजा की एक्सपायरी डेट से अलग हो सकती है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक समुद्र या फिर हवाई रास्ते से अमेरिका आने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक आई-94 फॉर्म दिया जाता है और इसके लिए किसी आवेदन की जरूरत नहीं होती है।

हालांकि जमीनी रास्ते से अमेरिका आने वाले लोगों को आई-94के लिए आवेदन करना होता है। बॉर्डर पर समय बचाने के लिए आधिकारी वेबसाइट से यह आवेदन किया जा सकता है। वहीं अमेरिका में इमिग्रेशन वीजा वाले लोगों को इससे छूट दी गई है। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 19 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें अफगानिस्तान और सीरिया भी शामिल हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।