कैसे चुना जाएगा केरल का CM? कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बताया; 2 नेताओं का लिया नाम
केरल में यूडीएफ को मिली बंपर जीत के बाद सीएम पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलय ने सीएम चुनने की प्रक्रिया बताई है।
केरल में कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद सीएम पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केरल में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करने में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि पार्टी नेतृत्व सभी हितधारकों से परामर्श करने के बाद अंतिम फैसला करेगा और यह सभी को स्वीकार्य होगा। इस दौरान सचिन पायलट ने केरल का सीएम चुनने की प्रक्रिया भी बताई है।
कैसे चुना जाएगा केरल का CM?
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक पायलट ने कहा कि चुनाव में पार्टी की यह शानदार जीत राजनीतिक परिदृश्य को एक नई दिशा देगी। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, पायलट ने कहा कि हमने चुनाव से पहले प्रतिबद्धता जताई थी कि एक बार जब हम जनादेश हासिल कर लेंगे तो सभी निर्वाचित विधायक नेतृत्व, सभी हितधारकों, वरिष्ठ नेताओं और हमारे सहयोगियों के साथ बैठेंगे... हम सभी को विश्वास में लेंगे। परामर्श और लोगों की राय लेने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी जी और अन्य वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी। केरल के सीएम फेस को लेकर बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि यह सभी राज्यों में पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया है और केरल में भी इसका पालन किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वह केरल में हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता को स्वीकार्य होगा। हमने चुनाव से पहले, अभियान के दौरान और अब भी यह कहा था। एक बार परिणाम आने के बाद, विधायकों को उनकी प्रतिक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने इस जीत को "ऐतिहासिक" बताया और कहा कि केरल के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं, खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी के सभी प्रयास सफल हुए हैं।
दो नाम भी लिए
केरल में सीएम पद को लेकर चर्चा तेज होने के बाद सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया बताई है। इस दौरान सचिन पायलट ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं का नाम लेते हुए बताया कि ये दोनों नाम ही तय करेंगे कि केरल में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। सचिन पायलट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अन्य नेता तय करेंगे कि केरल में सीएम कौन बनेगा। इसके साथ ही केरल में कांग्रेस के गठबंधन वाले सभी विधायकों के साथ बैठक करने की भी बात सचिन पायलट ने की।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


