ईरान में घुसकर कैसे अपने पायलट को निकाल लाया अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में फंसे दोनों पायलट्स को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे पायलट को चोट आई है लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन कितना कठिन था। 

ईरान में घुसकर कैसे अपने पायलट को निकाल लाया अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में मार गिराए गए दो अमेरिकी विमानों के पायलट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक पायलट को पहले ही बचा लिया गया था और दूसरे को अब निकाला गया है। विमान के चालक दल का यह सदस्य शुक्रवार से लापता था, जब ईरान ने अमेरिकी एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। अमेरिका का कहना है कि यह बेहद कठिन अभियान था। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि घंटों तक चले ऑपरेशन में रियल टाइम ट्रैकिंक गी गई और फिर खतरों से जूझते हुए फंसे हुए अमेरिकी कर्नल को निकाला गया।

कैसे चलाया गया अभियान

अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने अल-जजीरा को बताया कि यूएस आर्मी के कर्नल ईरान की सेना के घेरे में बहुत अंदर फंसे हुए थे। वहीं सीनियर अधिकारी लगातार उनकी मूवमेंट को ट्रैक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर दर्जनों विमानों को हथियारों से लैस करके एयरस्पेस को सुरक्षित करने के लिए तैनात कर दिया गया।

ईरानी सेना की ओर से भी गोलीबारी

इसके बाद कर्नल को बचाने के लिए अमेरिकी विमानों ने उड़ान भरी। अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन इतना आसान नहीं था। ईरानी सेना भी लगातार गोलीबारी कर रही थी। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पायलट को चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से पता चलता है कि ईरान के आसमान में भी अमेरिका को कोई रोक नहीं सकता है। वहीं ईरान की तरफ से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह लड़ाकू विमान फरवरी के अंत में शुरू हुए संघर्ष के बाद ईरानी क्षेत्र में गिरने वाला पहला अमेरिकी विमान था। ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका ने ईरान को ''चकनाचूर'' कर दिया है और युद्ध को ''बहुत जल्दी'' खत्म कर देगा। शुक्रवार को एफ-15 ई विमान के गिरने के बाद अमेरिका ने तेजी से खोज और बचाव अभियान चलाया, जो ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद के पहाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित था।

ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर को भी निशाना बनाने का दावा किया

ईरान ने 'दुश्मन पायलट'' की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की थी। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को दावा किया कि उसने शुक्रवार को दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया, हालांकि एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें