राहुल गांधी के हाथ में कैसे लगी चोट? पट्टी देख ओम बिरला ने लोकसभा में पूछा, मिला जवाब
सदन के भीतर और बाहर इस बात को लेकर काफी उत्सुकता रही कि आखिर राहुल गांधी को यह चोट कैसे लगी। स्पीकर ओम बिरला ने भाषण के दौरान राहुल से इस चोट के बारे में पूछा भी।

Rahul Gandhi: महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा चल रही थी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाषण देने खड़े हुए। इस दौरान सबकी नजर उनके दाहिने हाथ पर बंधी एक सफेद पट्टी पर टिक गई। सदन के भीतर और बाहर इस बात को लेकर काफी उत्सुकता रही कि आखिर राहुल गांधी को यह चोट कैसे लगी। स्पीकर ओम बिरला ने भाषण के दौरान राहुल से इस चोट के बारे में पूछा भी।
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि राहुल गांधी के हाथ में यह चोट 'जू-जित्सु' (Jiu-Jitsu) के अभ्यास के दौरान लगी है। गौरतलब है कि राहुल गांधी नियमित रूप से इस जापानी मार्शल आर्ट्स और कॉम्बैट स्पोर्ट्स का अभ्यास करते हैं। राहुल गांधी के लिए जू-जित्सु केवल एक खेल नहीं, बल्कि उनके विचारों का हिस्सा भी रहा है। उन्होंने कई बार अपने भाषणों और सोशल मीडिया के जरिए इस मार्शल आर्ट्स का जिक्र किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को विधायिका में महिलाओं के आरक्षण से जुड़ा 131वां सविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पूरी तरह से पक्ष में है, लेकिन सरकार इस विधेयक के माध्यम से देश का निर्वाचक ढांचा बदलना चाहती थी इसलिए इसका विरोध किया गया।
लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी और पूरा विपक्ष विधायिका में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है । उन्होंने कहा " मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह 2023 के महिला आरक्षण विधेयक काे आज लागू करने के लिए लाएं ताे विपक्ष उनका पूरा साथ देगा।"
राहुल ने कहा कि दरअसल सरकार महिला आरक्षण की आड़ में देश का निर्वाचक ढांचा बदलना चाहती थी इसलिये विपक्ष ने इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें

