

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन रहे अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत हो गई है। उसकी मौत सड़क हादसे की वजह से हुई है। जान गंवाने वालों में सोनू नाम का एक और शख्स शामिल है। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं। खबर है कि यह हादसा झांसी से कुछ दूर ही हुआ है। हादसा इतनी जबरदस्त था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो चुका है।
आबान जेल में बंद अपने भाई अली से मुलाकात के लिए झांसी जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वाहन हादसे का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रा के समय तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर जानवर आ गया था। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था। हालांकि, अब तक हादसे की वजह का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
क्रेटा कार में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और उसके साथी सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे अन्य घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। तीनों प्रयागराज के निवासी बताए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सड़क हादसा झांसी का पास स्टेट हाईवे पर हुआ है। कार में आबान समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में मारा गया एक अन्य युवक आबान का दोस्त बताया जा रहा है। जबकि, तीनों घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में लाया गया और ओटी में इलाज शुरू हो चुका है। खबर है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 10-11 बजे के आसपास हुआ है और अब इसे 2 घंटे हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को शुरुआत में घटनास्थल के पास सामुदायिक केंद्र ले जाया गया था। वहीं, पर आबान को मृत घोषित किया गया था। जबकि, घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें