'अस्पताल को जेल बना दिया गया', सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- अनशन तोड़वाने की कोशिश हो रही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो का कहना है कि सफदरजंग अस्पताल को जेल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं है और उनको और उनके वकील को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

'अस्पताल को जेल बना दिया गया', सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- अनशन तोड़वाने की कोशिश हो रही
New Delhi, Jul 18 (ANI): Gitanjali J. Angmo (Sonam Wangchuk's wife) speaks to the media, in New Delhi on Saturday. (ANI Video Grab)

सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस धरना स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल में भी उन्होंने किसी भी तरह से लिक्विड लेने से इनकार कर दिया है। इधर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा है कि अस्पताल को जेल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने किसी तरह की पारदर्शिता नहीं रखी है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखे पत्र में आंगमो ने कहा कि सोनम वांगचुक को मुंह से या फिर नसों के जरिए कोई लिक्विड ना दिया जाए।

उन्होंने वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट्स की कॉपी भी मांगी। आंगमो ने कहा कि कोई भी इलाज बिना मेरी सहमति के नहीं दिया जाना चाहिए। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक आंगमो ने कहा, पुलिस वांगचुक को सफेद चद्दर में घसीटकर ले गई। मैंने लिखित में अस्पताल से कहा है कि मेरी इजाजत के बिना उन्हें कुछ भी ना दिया जाए।

‘अस्पताल को जेल बना दिया गया’

सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार को वांगचुक का पोटैशियम लेवल 4.3 था जो कि शनिवार को घटकर 2.9 हो गया। अस्पताल के प्रशासन ने परिवार को कोई रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी है। ऐसे में पारदर्शिता की कमी की वजह से उनपर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। यह अस्पताल से ज्यादा जेल है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तोड़वाने की कोशिश की जा रही हैै।

उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि किसी थर्ड पार्टी लैब से उनकी जांच करवाई जाए। वांगचुक के वकील बाहुली शर्मा ने कहा कि उन्हें भी वांगचुक से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाया जा रहा है। हाई कोर्ट ने यह कभी नहीं कहा कि उन्हें धरना स्थल से हटा दिया जाए। हम इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे।

बता दें कि कल यानी सोमवार को वांगचुक ने संसद कूच का ऐलान किया था। हालांकि अब उनकी पत्नी गीतांजलि ने इस मार्च का नेतृत्व करने का संकल्प लिया है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके सोनम वांगचुक की जगह कल ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शनिवार को बरखा त्रेहन नाम की एक महिला ने उनपर स्याही भी फेंक दी थी। पुलिस ने महिला को धरना स्थल से बाहर निकाला। अभिजीत दीपके ने आशंका जताई है कि संसद मार्च से पहले पुलिस कोई भी कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहने की अपील की है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।