Hindi NewsIndia Newshorrific road accident in Karnataka lorry and a bus collided 13 people tragically died
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और बस में टक्कर; 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और बस में टक्कर; 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत

संक्षेप:

हिरियूर तालुक के गोरलाथु के पास एक एक्सीडेंट के बाद बस में आग लग गई, जिसमें लॉरी ड्राइवर समेत 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Dec 25, 2025 08:51 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक भयानह सड़क हादसे में कम से कम 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोरलाथु क्रॉस के पास उस समय हुई, जब एक स्लीपर बस की सामने से आ रही लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार, हिरियूर से बेंगलुरु की ओर जा रही एक लॉरी ने सड़क का डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में आ रही बस को टक्कर मार दी। बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर कोच बस बीच सड़क पर ही आग की लपटों में घिर गई।

हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आईं। पुलिस ने बताया कि कई यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों की आधिकारिक संख्या ऑडिट और पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

प्रारंभिक जांच में लॉरी चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। टक्कर की तीव्रता और आग की भयावहता के चलते बस पूरी तरह नष्ट हो गई। चित्तदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत ने घटनास्थल का दौरा किया और स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में हिरियूर ग्रामीण पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के इस व्यस्त हिस्से पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। मलबा हटाने, जली हुई बस को सड़क से हटाने और बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।