Hindi NewsIndia NewsHome Minister Amit Shah on GenZ protests not possible in India
भारत नेपाल नहीं, हमारी लोकतांत्रिक जड़ें बहुत मजबूत, जेन-जी प्रोटेस्ट पर अमित शाह

भारत नेपाल नहीं, हमारी लोकतांत्रिक जड़ें बहुत मजबूत, जेन-जी प्रोटेस्ट पर अमित शाह

संक्षेप:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा भारत में लोकतंत्र की जड़ें बेदह मजबूत हैं। इसलिए हमारे देश में नेपाल जैसे जेन-जी प्रोटेस्ट की संभावना नहीं है। गृहंमंत्री ने अवैध प्रवासियों और घुसपैठ पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारा देश कोई धर्मशाला नहीं है।

Sat, 1 Nov 2025 09:09 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत में नेपाल जैसे जेन-जी प्रोटेस्ट की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नेपाल की तरह नहीं है। हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। ऐसे में यहां पर किसी तरह के जेन-जी प्रोटेस्ट की संभावना नहीं है। इसके अलावा देश में मौजूद अवैध प्रवासियों पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हमारा देश कोई धर्मशाला नहीं है। यहां पर वोट देने का अधिकार केवल हमारे नागरिकों को है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री शाह से जब पूछा गया कि क्या नेपाल जैसा आंदोलन यहां भी संभव है? क्योंकि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी नेताओं ने जेन-जी को ऐसे प्रोटेस्ट के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की थी। इसका जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा, "भारत नेपाल नहीं है, हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत है। हमारे देश का युवा भी देश के निर्माण में लगा हुआ हूं। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि भारत में ऐसा आंदोलन संभव है।"

इससे पहले अवैध प्रवासी और घुसपैठियों के मुद्दे पर बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हम जल्दी ही एसआईआर के जरिए अवैध प्रवासियों को चिन्हित करेंगे, इसके बाद उन्हें हटाएंगे और डिपोर्ट भी करेंगे। गृहमंत्री ने कहा, “चुनाव आयोग का काम देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से करवाने का है। एसआईआर के माध्यम से चुनाव आयोग यही काम कर रहा है। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है, क्योंकि उन्होंने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है। यह प्रक्रिया इसलिए भी जरूर है क्योंकि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। इस देश में वोट देने का अधिकार केवल उसे मिलेगा, जो इस देश का नागरिक है, इसमें पैदा हुआ है। ऐसे किसी भी घुसपैठियों को यह अधिकार नहीं मिलेगा।”

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।