ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश हिन्दुस्तान शिखर समागमहिन्दुस्तान शिखर समागम 2017 में देश की तरक्की पर हुआ था मंथन

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2017 में देश की तरक्की पर हुआ था मंथन

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 एक सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है।  राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियां एक ही मंच पर लोगों से रूबरू होंगी। इस बार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के...

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2017 में देश की तरक्की पर हुआ था मंथन
लखनऊ। विशेष संवाददाता Wed, 29 Aug 2018 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 एक सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है।  राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियां एक ही मंच पर लोगों से रूबरू होंगी। इस बार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। लोगों को हिन्दुस्तान शिखर समागम का बेसब्री से इंतजार है। 

बता दें कि हिन्दुस्तान शिखर समागम 2017 में बदलते दौर में तरक्की के नए नजरिए के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ था। आइए जानते हैं 2017 के हिन्दुस्तान शिखर समागम में किसने क्या कहा : 

योगी का राम मंदिर पर बयान : 

कार्यक्रम की शुरुआत में समागम का हिस्सा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे थे। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास से लेकर विपक्ष के आरोपों का खुलकर जवाब दिया था। देश के सबसे विवादित मुद्दे राम मंदिर को लेकर योगी ने कहा कि देश के अंदर राम राज्य आने वाला है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का सपना जल्द पूरा होगा।

अखिलेश बोले, मैं दोस्त नहीं बदलता : 

हिन्दुस्तान शिखर समागम में शामिल हुए यूपी में विपक्ष के नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। वे कभी दोस्त नहीं बदलते हैं। 

देश में कम हुआ नक्सलवाद : राजनाथ सिंह 

कार्यक्रम में अतिथि रहे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया था कि वर्ष 2022 तक नक्सलवाद और उग्रवाद को देश से खत्म कर देंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर में राजनेताओं की हत्या पर राजनाथ ने कहा था कि कश्मीर के हालात में काफी सुधार हुआ है।

रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष को घेरा

उधर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में विकास और विपक्ष के वार पर बेबाक जवाब दिए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा पर नफरत फैलाने के गलत आरोप लगाए जाते हैं। नफरत की बात करते तो देश हमें प्यार नहीं करता। 

GST और नोटबंदी पर विपक्ष ने केंद्र पर किया वार 

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए विपक्ष के बड़े चेहरे सचिन पायलट और सीताराम येचुरी ने सरकार और चुनाव को लेकर राय रखी थी। सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार बेरोजगारी और महंगाई जेसे अहम मुद्दों पर बात नहीं करती, केवल गाय, मंदिर आदि जैसों पर बातचीत करती है। 

उधर इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित प्रदेशों दो सीएम रघुवर दास और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोरक्षा के नाम पर गुडांगर्दी करने वालों को लेकर कहा कि कुछ लोग भाजपा सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

क्रिकेट-महिला हॉकी के सितारों ने बयां किया अपना संघर्ष

शिखर समागम में शामिल हुए इंडियन क्रिकेट के युवा खिलाड़ी कुलदीप यादव और महिला हॉकी की खिलाड़ी प्रीति और वंदना ने अपने-अपने करियर के खास किस्से बयां किए थे। कुलदीप यादव ने बताया था कि वो तेज गेंदबाद बनना चाहते थे। लेकिन कोच कहने पर वो स्पिन गेंदबाजी करने लगे। वहीं हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब भारत की महिला हॉकी टीम मैदान में अपना दमखम साबित कर रही है।

विद्या और अजय देवगन ने बताया अपना फिल्मी सफर

शिखर समागम के आखिरी लेकिन सबसे रोचक सेशन में बॉलीवुड कलाकार विद्या बालन और अजय देवगन आए थे। अजय देवगन ने कहा कि पॉपुलर अवॉर्ड किसी टीवी शो से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं और नेशनल अवॉर्ड उससे कहीं ज्यादा गंभीर होते हैं। वहीं विद्या बालन ने कहा कि मैंने अपने संघर्ष के दिनों को इन्जॉय किया, मुझे फिल्मों में कोई गाइड करने वाला नहीं थी और मैंने अपनी मेहनत से काम हासिल किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें