ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश हिन्दुस्तान शिखर समागमहिन्दुस्तान शिखर समागम 2018: वायदे नहीं... ख्वाब नहीं... अब बात होगी तरक्की की..

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018: वायदे नहीं... ख्वाब नहीं... अब बात होगी तरक्की की..

राजनीति नहीं...वायदा नहीं...अब सिर्फ विकास की बात होगी। तरक्की की बात होगी। तरक्की के नए नजरिये पर मंथन होगा और चुनौतियों से पार पाने की बात होगी। शनिवार को राजधानी का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान इसका...

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018: वायदे नहीं... ख्वाब नहीं... अब बात होगी तरक्की की..
विशेष संवाददाता, लखनऊ।Sat, 01 Sep 2018 09:54 AM
ऐप पर पढ़ें

राजनीति नहीं...वायदा नहीं...अब सिर्फ विकास की बात होगी। तरक्की की बात होगी। तरक्की के नए नजरिये पर मंथन होगा और चुनौतियों से पार पाने की बात होगी। शनिवार को राजधानी का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान इसका गवाह बनेगा। चौथे ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ में तरक्की की अलग-अलग चाहतों और उनमें आने वाली चुनैतियों पर राजनीति से लेकर खेल व बॉलीवुड तक की  हस्तियां चर्चा करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन सत्र में विकास पर अपना नजरिया सामने रखेंगे।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस समागम में चिंतन-मनन का साक्षी बनने के लिए शहर के जाने-माने लोग इकट्ठा होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के विकास का रोडमैप सामने रखेंगे। लोग जानेंगे कि उनके शासनकाल के बचे हुए साढ़े तीन सालों में यूपी की तरक्की के लिए उन्होंने क्या कुछ सोच रखा है और तरक्की का उनका अपना नजरिया क्या है। इसके बाद दूसरे सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रूबरू होंगे और बताएंगे कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या तैयारी है? क्या चुनाव के मद्देनजर होने वाले महागठबंधन में वह शामिल होंगे या फिर कांग्रेस ‘एकला चलो रे’ की तर्ज पर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।

हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018: लगातार चौथे साल लखनऊ में, मंच पर हमारे साथ होंगे ये मेहमान...

तीसरा सत्र खेल को समर्पित होगा और इसमें महिला सशक्तीकरण की जीती जागती मिसाल ‘सिंह बहने’ सामने होंगी। बनारस की रहने वाली अकांक्षा सिंह, दिव्या सिंह और प्रशांती सिंह बताएंगी कि किस तरह खांटी पारंपरिक शहर की लड़कियों ने बॉस्केटबॉल जैसे खेल में नाम कमाया। अकांक्षा राष्ट्रीय महिला बॉस्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। दिव्या पूर्व कप्तान हैं और प्रशांती इस टीम में खिलाड़ी की हैसियत से खेलती हैं।

चौथे सत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह देश की सुरक्षा का ताजा हालोहवाल तो बताएंगे ही साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की  नीतियों का खुलासा भी करेंगे। यूपी में उनकी पार्टी की रणनीति और छोटी पार्टियों को साथ लेकर चलने पर भी उनकी राय जानी जा सकेगी।
पांचवा सत्र लेखक, कॉलमनिस्ट और तेजतर्रार ब्राडकॉस्टर तारेक फतेह भी मुसलमानों की तरक्की का पासवर्ड बताएंगे। बताएंगे कि किस तरह सभी मुसलनमान तरक्की की राह में सबके साथ चल सकते हैं और वो कौन-सी चुनौतियां हैं जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही हैं।

छठा व सातवां सत्र बॉलीवुड के नाम रहेगा। बॉलीवुड अभिनेत्रियां रवीना टण्डन, काजोल, फिल्ममेकर इम्तियाज अली सामने होंगे और कुछ गंभीर चिंतन होगा। फिल्म मेकिंग में आने वाली दिक्कतों और अपनेआपको और आगे ले जाने के नुस्खे भी बताए जाएंगे।

समापन सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात होगी आने वाले लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी की रणनीति पर। वहीं सपा में चल रहे ताजे विवाद पर तीखे सवालों के जवाब अखिलेश यादव से जाने जाएंगे। इसी के साथ हिन्दुस्तान के चौथे समागम की समाप्ति के साथ हमारे पास यूपी समेत देश की तरक्की का एक  रोडमैप होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें