ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश हिन्दुस्तान शिखर समागम 2017हिन्दुस्तान शिखर समागम:BJP नफरत करती तो देश प्यार नहीं करताःरविशंकर प्रसाद

हिन्दुस्तान शिखर समागम:BJP नफरत करती तो देश प्यार नहीं करताःरविशंकर प्रसाद

केंद्रीय कानून, न्याय, इलेक्ट्रिनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भाजपा पर नफरत फैलाने के गलत आरोप लगाए जाते हैं। नफरत की बात करते तो देश हमें प्यार नहीं करता। दावा किया...

हिन्दुस्तान शिखर समागम:BJP नफरत करती तो देश प्यार नहीं करताःरविशंकर प्रसाद
लखनऊ, हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Nov 2017 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय कानून, न्याय, इलेक्ट्रिनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भाजपा पर नफरत फैलाने के गलत आरोप लगाए जाते हैं। नफरत की बात करते तो देश हमें प्यार नहीं करता। दावा किया है कि गुजरात और हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

शिखर समागम से जुड़ी लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें यहां

बाबरी मस्जिद के अस्तित्व को कोई स्थापित नहीं कर सका

रविशंकर ने शनिवार को हिन्दुस्तान शिखर समागम में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अयोघ्या विवाद में मैं रामलला और हिन्दुओं का वकील रहा हूं। आज तक कोई भी बाबरी मस्जिद के अस्तित्व को स्थापित नहीं कर सका है। यह बयान बतौर वकील मैं दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आज देश के 68 फीसदी भूभाग पर भाजपा है। 13 मुख्यमंत्री, पांच उप मुख्यमंत्री भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी के खाने की आदत पर नियंत्रण नहीं करती है, लेकिन देश की बहुत बड़ी आबादी गाय की पूजा करती है।

गुजरात में भाजपा ही आगे

कहा कि देश में बड़े लोगों की बड़ी पार्टियां सिमटती जा रही हैं। यूपी में दो लड़के एक साथ आए थे और अब गुजरात में चार लड़के एक साथ हैं। सर्वे के साथ ही गुजरात में भाजपा ही जमीन पर है।

विश्व की बड़ी आईटी ताकत के रूप में उभर रहा हिन्दुस्तान  

उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। हिन्दुस्तान विश्व की बड़ी आईटी ताकत के रूप में उभर रहा है। 30 करोड़ लोगों का जनधन खाता खोला। इन खातों को आधार और बैंक से जोड़ा। किसान आत्महत्या ना करे इसके लिए 450 मंडियों को आनलाइन जोड़ा है। फसल बीमा योजना दी है। इन कोशिशों से किसानों का 57 हजार करोड़ रुपये बिचौलियों से बचाया। कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से 100 रुपये चलता है पर जनता तक महज 10 रुपये ही पहुंच पाता है।

अब डिजिटिल इंडिया के कारण दिल्ली से 1000 रुपये चलता है तो वह पूरा 1000 रुपये जनता तक ही पहुंचता है। डिजिटल इंडिया आम नागरिकों को मजबूत कर रहा है। 130 करोड़ की जनसंख्या में आज 121 करोड़ मोबाइल हैं और 50 करोड़ स्मार्टफोन। तीन साल में देश में 104 मोबाइल बनाने वाली कंपनियां खुलीं। बताया कि देश के छह करोड़ ग्रामीण गरीबों को डिजिटल लिटरेट करने की तैयारी है।

बदल रहे हैं पुराने कानून

उन्होंने कहा कि देश के पुराने कानून को धीरे धीरे बदला जा रहा है। 1200 पुराने कानूनों को समाप्त किया है। 1500 कानूनों को हटाने पर विचार किया जा रहा है। हाईकोर्ट में 900 जजों की संख्या बढ़ाई। कहा कि न्याय पालिका की सबसे बड़ी ताकत नैतिकता है। नोटबंदी से बच्चों और बेटियों की तस्करी कम हुई। दावा किया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के शासनकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ। इन तीन सालों में देश को ईमानदार बनाने की कोशिश की गई है।
   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें