Hindi NewsदेशHindi News Live - अब संत तिरुवल्लुवर के चित्र पर क्यों छिड़ा नया विवाद, गवर्नर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Hindi News Live - अब संत तिरुवल्लुवर के चित्र पर क्यों छिड़ा नया विवाद, गवर्नर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार January 15, 2025 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

Hindi News Live - अब संत तिरुवल्लुवर के चित्र पर क्यों छिड़ा नया विवाद, गवर्नर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Latest news on January 15, 2025: Saint Thiruvalluvar

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 15 Jan 2025 10:53 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

15 Jan 2025, 10:53:03 PM IST

Hindi news live : अब संत तिरुवल्लुवर के चित्र पर क्यों छिड़ा नया विवाद, गवर्नर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

  • तमिलनाडू कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह निंदनीय और अफसोसजनक है कि राज्यपाल ऐसा कर रहे हैं, जबकि कानून को बनाए रखना उनका कर्तव्य है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 10:29:50 PM IST

Hindi news live : काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण का ऐलान, 15-24 फरवरी तक होगा आयोजित

  • काशी तमिल संगमम का महीने भर चलने वाले पहला संस्करण 2022 में आयोजित किया गया था। दूसरा संस्करण 2023 में 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 10:29:00 PM IST

Hindi news live : अमेरिका ने भाभा परमाणु सहित तीन भारतीय संस्थाओं से प्रतिबंध हटाया, 11 चीनी संस्थाओं को जोड़ा

  • एंटिटी लिस्ट में शामिल व्यक्तियों और संगठनों पर अमेरिका से निर्यात, पुनः निर्यात और ट्रांसपोर्टेशन (इन-कंट्री) के लिए सख्त लाइसेंसिंग आवश्यकताएं लागू होती हैं।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 10:12:26 PM IST

Hindi news live : महाकुंभ में वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया की होने वाली है शादी, संन्यासी वेश में देख रो पड़ी मां; खोले नए राज

  • मूल रूप से एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली हर्षा रिछारिया ने बीबीए की पढ़ाई की है और एंकरिंग का कोर्स भी किया है। उनके माता-पिता ने बताया कि हर्षा की शादी होने वाली है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 09:52:02 PM IST

Hindi news live : 'इंदिरा भवन' में मनमोहन सिंह के नाम पर लाइब्रेरी, आंबेडकर और नरसिम्हा राव के योगदान को भी सहेजा

  • अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय '9ए कोटला मार्ग' पर बनाया गया है। इस भवन में एक भव्य पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाया गया है जिसका नामकरण 'डॉक्टर मनमोहन सिंह पुस्तकालय' किया गया है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 08:31:00 PM IST

Hindi news live : Vande Bharat: 130 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ी स्लीपर वंदे भारत, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी; देखें VIDEO

  • Vande Bharat: लंबे रूट के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाना है। इसके लिए बुधवार को ट्रेन का ट्रायल रन हुआ। इसे अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच चलाया गया। इस दौरान, ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 07:49:38 PM IST

Hindi news live : गरीबों के लिए धन का इस्तेमाल किया जाए या साइकिल ट्रैक बनाने के लिए? SC ने पूछा सवाल

  • याचिकाकर्ता के वकील ने चुनिंदा शहरों और कस्बों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाली अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना का हवाला दिया।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 07:33:25 PM IST

Hindi news live : वास्तु से लेकर फोटो, पर्दे-फर्नीचर तक का चयन, इंदिरा भवन को सजाने में प्रियंका गांधी का क्या योगदान

  • पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा भवन के फर्नीचर से लेकर पर्दे का चुनाव और फोटो के चयन में भी काफी मशक्कत की है। पूरी बिल्डिंग में तस्वीरों के जरिए कांग्रेस के इतिहास को उकेरा गया है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 06:17:56 PM IST

Hindi news live : मुर्दाघर ले जाते वक्त अचानक जिंदा हुआ शख्स, अखबारों में छप गई थी 'श्रद्धांजलि'

  • 67 साल के एक बुजुर्ग का केस केरल में चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में वह डेथ डिक्लेयर हो चुका था और मुर्दाघर ले जाते वक्त अचानक जिंदा हो गया। एक दिन पहले अखबारों में मौत की खबर भी छप चुकी थी।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 05:50:53 PM IST

Hindi news live : पूर्व जासूस 'CC1' के खिलाफ हो कार्रवाई, पन्नू हत्या साजिश मामले में भारतीय कमेटी ने दिए सुझाव

  • समिति ने कुछ संगठित आपराधिक समूहों और आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिन्होंने भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को कमजोर किया है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 05:40:42 PM IST

Hindi news live : कांग्रेस ने क्यों बदल डाला नए दफ्तर 'इंदिरा भवन' का पता, वास्तु और RSS से भी कनेक्शन

  • कांग्रेस के दिवंगत महासचिव अहमद पटेल और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कांग्रेस के प्रस्तावित मुख्य भवन के डिजायन में प्रवेश द्वार को बदलवाकर पीछे कोटला रोड की तरफ करवाया था।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 05:35:41 PM IST

Hindi news live : नागपुर में फैले 'गंजा वायरस' की गुत्थी अभी भी अनसुलझी, ICMR वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच

  • नागपुर के 11 गांवों में फैले ‘गंजा वायरस’ की गुत्थी अभी भी अनसुलझी बनी हुई है। 250 लोग गंजे हो चुके हैं और 600 लोगों में लक्षण सामने आए हैं। अब जांच के लिए आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने इलाके में डेरा डाल दिया है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 05:11:31 PM IST

Hindi news live : खुली जंग छेड़ दी, कांग्रेस का घिनौना सच सामने आया; राहुल गांधी के इंडियन स्टेट वाले बयान पर भड़की BJP

  • जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके परिवेशी तंत्र के शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ गहरे संबंध हैं जो भारत को बदनाम, अपमानित और खारिज करना चाहते हैं।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 05:02:47 PM IST

Hindi news live : कुछ बकाया अभी बाकी है, L&T प्रमुख की 90 घंटे काम वाली टिप्पणी पर खरगे का कटाक्ष

  • कांग्रेस मुख्यालय का निर्माण एलएंडटी द्वारा ही किया गया है। खरगे ने कांग्रेस के मुख्यालय के निर्माण कार्य में लगे कंपनी के श्रमिकों का आभार जताया।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 04:47:51 PM IST

Hindi news live : जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती जा रही हालत, अब 111 और किसानों ने शुरू किया आमरण अनशन

  • खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि वे भी आमरण अनशन करेंगे। बुधवार को सुबह ही किसानों ने इलाके को खाली किया और फिर प्रार्थना के बाद अनशन शुरू कर दिया। इस बीच किसानों का कहना है कि डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है और हमें उनकी चिंता है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 04:26:56 PM IST

Hindi news live : डिप्रेशन में आ गया था, नींद नहीं आती थी... महाकुंभ में वायरल IIT बाबा ने क्यों कहा- मैं कोई साधू-महंत नहीं

  • Viral Baba Abhay Singh: अभय सिंह ने बताया कि आईआईटी मुंबई में एडमिशन लेने के बाद उन्हें भी भविष्य को लेकर काफी चिंता हुई और जानने की कोशिश की कि आखिर आगे क्या करना है। इस दौरान, वह भारी डिप्रेशन में भी आ गए।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 04:08:37 PM IST

Hindi news live : राहुल गांधी का विवादित बयान- हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है, भाजपा को मिला मौका

  • राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं। इस पर भाजपा भड़क गई है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 03:47:31 PM IST

Hindi news live : ज्यादा नौटंकी ना करो, चुपचाप जेल से बाहर आओ; जूलरी व्यवसायी पर गुस्से में लाल क्यों हो गए मीलॉर्ड

  • मलयालम अभिनेत्री हनी रोज ने व्यवसायी बॉबी चेम्मनूर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 03:03:34 PM IST

Hindi news live : गलवान जैसी घटना दोबारा न हो, मुस्तैदी से तैनात है सेना; आर्मी चीफ ने बताया उत्तरी सीमाओं का हाल

  • गलवान में भारत-चीन के सैनिकों के बीच घातक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। चीन की सेना के भी जवान हताहत हुए थे लेकिन उसने कोई संख्या नहीं बताई।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 02:51:13 PM IST

Hindi news live : प्यार में धोखा, बेरोजगारी या डिप्रेशन? अभय सिंह कैसे बने बाबा, सोशल मीडिया पर खूब हो रहे दावे

  • अभय सिंह की खासियत यह है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और अपने शानदार करियर को छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 02:22:10 PM IST

Hindi news live : पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; UPSC फ्रॉड मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

  • सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेड़कर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर तत्काल रूप से रोक लगा दी है। पूजा खेडकर ने उच्चतम न्यायालय में दिल्ली हाई कोर्ट के उसे आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी गई थी।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 02:20:03 PM IST

Hindi news live : अधिक समय लेकर चलें दिल्ली आने-जाने वाले यात्री, 26 जनवरी के चलते एयर इंडिया की एडवाइजरी

  • इससे पहले एयर इंडिया ने खराब मौसम और एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण फ्लाइट संचालन में संभावित देरी को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की थी।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 01:33:34 PM IST

Hindi news live : वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया ने खोला एक और राज, बताया क्यों नहीं लिया संन्यास

  • 30 साल की हर्षा रिछारिया उत्तराखंड से हैं और वह बताती हैं कि दो साल पहले आध्यात्म का रास्ता अपना लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'इस नई पहचान को हासिल करने के लिए मैंने सबकुछ छोड़ दिया था।'
और पढ़ें

15 Jan 2025, 01:26:51 PM IST

Hindi news live : मार्क जकरबर्ग की पोस्ट पर मेटा ने मांगी माफी, कहा था- नरेंद्र मोदी की चली गई सत्ता

  • भाजपा की हार वाली मार्क जकरबर्ग की पोस्ट पर मेटा ने माफी मांग ली है। मेटा फेसबुक पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी है, जिसके मुखिया और संस्थापक जकरबर्ग हैं। जकरबर्ग ने एक पोस्ट में गलती करते हुए लिखा था कि कोरोना काल के बाद हुए चुनाव में भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में सरकारें सत्ता से चली गईं।'
और पढ़ें

15 Jan 2025, 12:29:18 PM IST

Hindi news live : कई राज्यों के समीकरण गिनाकर ममता का कांग्रेस को झटका, बताई AAP के समर्थन की वजह

  • अभिषेक ने कहा, 'INDIA ब्लॉक का जब गठन हुआ था तो तय हुआ था कि जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत हैं। वहां वे भाजपा का मुकाबला करेंगे। जैसे तमिलनाडु में डीएमके, झारखंड में झामुमो और इसी तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी। आखिर आप क्या सोचते हैं कि दिल्ली में भाजपा को कौन हरा सकता है? वह आम आदमी पार्टी ही है।'
और पढ़ें

15 Jan 2025, 12:14:16 PM IST

Hindi news live : मोहन भागवत का हिन्दुस्तान में घूमना-फिरना मुश्किल हो जाएगा, कांग्रेस ने RSS चीफ को चेताया

  • मोहन भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इसी दिन मिली थी।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 12:05:19 PM IST

Hindi news live : पाकिस्तानी सेना के सरेंडर वाली पेंटिंग हेडक्वार्टर से क्यों हटाई? आर्मी चीफ ने बताई ये वजह

  • बीते महीने दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय से ऐतिहासिक पेंटिंग को हटाने को लेकर खूब विवाद हुआ था। अब भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने बताया है कि 1971 के युद्ध की पेंटिंग को नई पेंटिंग से क्यों बदला गया है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 11:42:29 AM IST

Hindi news live : मोहन भागवत का बयान राजद्रोह जैसा, किसी और देश में गिरफ्तार हो चुके होते: राहुल गांधी

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत के राम मंदिर वाले बयान को राजद्रोह जैसा बताया है। मोहन भागवत ने कहा था कि राम मंदिर बनने के बाद ही देश को सच्ची स्वतंत्रता मिली थी। इसी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा कहना हर भारतीय का अपमान है। किसी और देश में तो अब तक अरेस्ट ही हो जाते।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 11:11:14 AM IST

Hindi news live : ‘इंदिरा भवन’ के बाहर लग गए मनमोहन सिंह के पोस्टर, दफ्तर के नए नाम पर भड़का विवाद

  • पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने मांग की थी अंतिम संस्कार अलग से हो और वहां पर स्मारक तैयार किया जाए, लेकिन केंद्र सरकार ने निगम बोध चुना था। तब कांग्रेस ने सरकार पर पूर्व पीएम के अपमान के आरोप लगाए थे।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 10:38:40 AM IST

Hindi news live : अयोध्या के मिल्कीपुर से क्यों चंद्रभान पासवान पर ही भाजपा ने खेला दांव, प्रतिष्ठा बचाने की क्या प्लानिंग

  • समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद को चुनाव में उतारा है। वह पासी जाति से आते हैं। इसी तरह चंद्रभान पासवान भी पासी समाज के हैं। इलाके में ब्राह्मणों की भी अच्छी संख्या है। ऐसे में भाजपा को लगता है कि सपा के पासी वोट को बांटा जा सकेगा।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 10:29:25 AM IST

Hindi news live : मुंबई-आगरा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा; ऑटो ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 15 घायल

  • महाराष्ट्र के ठाणे में अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक एक ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर बस समेत कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 09:53:40 AM IST

Hindi news live : कैसे मायावती के चलते बिगड़े थे अटल और कल्याण सिंह के रिश्ते, बहनजी के बर्थडे पर पूरी कहानी

  • कल्याण सिंह ने बसपा के बागियों और अन्य दलों के सहयोग से सरकार बना ली। लेकिन यहीं से अटल और कल्याण के रिश्ते भी खराब हुए। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि कल्याण सिंह को लगा था कि शायद अटल बिहारी वाजपेयी मायावती को ही सीएम बनाए रखने के पक्ष में हैं। ऐसा इसलिए ताकि मायावती का समर्थन दिल्ली में मिलता रहे।
और पढ़ें

15 Jan 2025, 07:16:04 AM IST

Hindi news live : कर्नाटक कांग्रेस में तकरार! आए नए CM दावेदार; सिद्धारमैया के पूरे हो रहे हैं ढाई साल

  • हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के नेताओं का कहना है कि अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए सिद्धारमैया रणनीतिक रुख अपना रहे हैं। एक नेता ने कहा, 'यह खुला राज है कि वह दलित मुख्यमंत्री के आसपास चर्चाएं बढ़ा रहे हैं, ताकि पार्टी के अंदर विरोध को कम किया जा सके।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।