Hindi News Live - डल्लेवाल की हालत नाजुक, किसानों का धरना छोड़ने से इनकार; बोले- केंद्र के ऊपर जबरन हटाना है या नहीं hindi news today December 29, 2024 live blog aaj ki taja khabar mukhya hindi samachar live blog - national news
Hindi NewsदेशHindi News Live - डल्लेवाल की हालत नाजुक, किसानों का धरना छोड़ने से इनकार; बोले- केंद्र के ऊपर जबरन हटाना है या नहीं

Hindi News Live - डल्लेवाल की हालत नाजुक, किसानों का धरना छोड़ने से इनकार; बोले- केंद्र के ऊपर जबरन हटाना है या नहीं

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार December 29, 2024 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

Hindi News Live - डल्लेवाल की हालत नाजुक, किसानों का धरना छोड़ने से इनकार; बोले- केंद्र के ऊपर जबरन हटाना है या नहीं

Latest news on December 29, 2024: Farmer leader Jagjit Singh Dallewal during his hunger strike at the Khanauri Border in Sangrur district of Punjab. (PTI Photo)

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 29 Dec 2024 10:06 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

29 Dec 2024, 10:06:19 PM IST

Hindi news live : डल्लेवाल की हालत नाजुक, किसानों का धरना छोड़ने से इनकार; बोले- केंद्र के ऊपर जबरन हटाना है या नहीं

  • Farmer leader Jagjit Singh Dallewal: किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 34वां दिन है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। किसानों का कहना है कि वह पीछे नहीं हटेंगे। धरना स्थल से जबरन हटाना है या नहीं यह केंद्र सरकार के ऊपर है।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 09:25:23 PM IST

Hindi news live : देश भर में दौड़ रहीं 136 वंदे भारत; इस साल 62 ट्रेनें हुईं शुरू; रेलवे ने और क्या बताया

  • वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को जिस तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं, उससे यात्रा अनुभव और भी शानदार हो जाता है। जैसे कि ये ट्रेनें कवच तकनीक से लैस हैं। इनमें 360 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं और दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 07:27:05 PM IST

Hindi news live : 'पिता के निधन पर CWC की बैठक तक नहीं बुलाई, बुरा लगा', कांग्रेस पर भड़कीं प्रणब मुखर्जी की बेटी

  • शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सवाल किया, ‘कांग्रेस को जवाब देना होगा। मैं केवल तथ्य बता सकती हूं। लेकिन मैं बस इतना जोड़ना चाहती हूं कि मुझे नहीं पता कि यह जानबूझकर किया गया या सरासर लापरवाही थी। इतनी पुरानी पार्टी में क्या परंपराएं हैं?’
और पढ़ें

29 Dec 2024, 06:53:06 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन पर भी विवाद, विमान यात्रियों के लिए 'काला महीना' रहा दिसंबर; टॉप-5

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार मजनू का टीला गुरुद्वारा के निकट यमुना नदी में विसर्जित कर दीं। अस्थियां रविवार सुबह सिंह के परिवार के सदस्यों की ओर से निगमबोध घाट से एकत्र की गईं थीं।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 06:22:55 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सिंह, रतन टाटा और श्याम बेनेगल समेत कई दिग्गजों ने 2024 में दुनिया को कहा अलविदा

  • संगीत के क्षेत्र की एक और बड़ी शख्सियत शारदा सिन्हा का भी इस साल निधन हो गया। भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने वाली सिन्हा अपने भक्ति गीतों के जरिये छठ पूजा की आवाज बन गईं।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 05:51:56 PM IST

Hindi news live : नए साल से पहले ISRO अंतरिक्ष में करेगा चमत्कार, SPADEX मिशन की कल लॉन्चिंग; कहां देख सकेंगे LIVE

  • PSLV C60 SPADEX Mission: इसरो अपने बहुप्रतीक्षित स्पैडेक्स मिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। दोनों उपग्रह 30 दिसंबर 2024 को भारतीय समयानुसार रात 9:58 बजे लॉन्च किए जाएंगे। मिशन की कामयाबी भारत को खास क्लब में स्थान देगी।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 05:51:52 PM IST

Hindi news live : सरकार से इतना डर? मनमोहन सिंह के निधन को लेकर फिल्मी हस्तियों की चुप्पी पर अभिषेक बनर्जी

  • टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताने में अनिच्छा उनकी प्राथमिकताओं, जिम्मेदारी और ईमानदारी के बारे में असहज कर देने वाले सवाल खड़े करती है।’
और पढ़ें

29 Dec 2024, 05:49:41 PM IST

Hindi news live : कैमरा नहीं तो गांधी परिवार भी नदारद; मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन को लेकर BJP का कांग्रेस पर तंज

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीति तेज बनी हुई है। डॉक्टर सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में गांधी परिवार के नदारद होने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि क्योंकि वहां पर कैमरा नहीं था इसलिए वहां से गांधी परिवार भी नदारद था।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 05:41:44 PM IST

Hindi news live : 75 साल की उम्र के सीनियर सिटिजन्स को नहीं देना होगा टैक्स, सरकार का ऐलान; मैसेज का क्या सच

  • सोशल मीडिया पर जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है- ''केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अब अपनी आय पर टैक्स नहीं देना होगा।'' जानें क्या है सच्चाई…
और पढ़ें

29 Dec 2024, 04:52:58 PM IST

Hindi news live : किसान आंदोलन को खाप पंचायतों का समर्थन, हिसार महापंचायत में पहुंचे सरवन सिंह पंधेर और बजरंग पूनिया

  • किसानों के आंदोलन और जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुला समर्थन दे दिया है। हिसार में हुई महापंचायत में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 04:27:30 PM IST

Hindi news live : मां-बाप ने रिश्तों को किया शर्मसार, 9 दिन का नवजात 60 हजार में बेचा, खरीदनी थी नई बाइक

  • ओडिशा के बालासोर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि मां-बाप ने अपने 9 दिन के बच्चे को 60000 हजार रुपए में बेच दिया, क्योंकि उन्हें नई बाइक खरीदनी थी।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 01:52:41 PM IST

Hindi news live : दो गज जमीन तक नहीं दी, कांग्रेस पर बरसे पीवी नरसिम्हा राव के भाई; सोनिया गांधी को भी घेरा

  • पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले उसे 20 साल पहले की घटना याद करनी चाहिए जब अपने ही प्रधानमंत्री को उन्होंने इज्जत नहीं दी थी। वे अपना वादा पूरा करें तो बीजेपी भी वादा पूरा कर देगी।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 01:06:46 PM IST

Hindi news live : महाकुंभ में AI करेगा कमाल, साल के आखिरी 'मन की बात' में क्या बोले पीएम मोदी

  • साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर ओलंपिक और महाकुंभ की व्यवस्ताओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश और गंगा की अविरल धारा न बंटे समाज हमारा' का पूरा देश को संदेश देगा।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 12:18:43 PM IST

Hindi news live : LAC के पास 14300 फीट की ऊंचाई पर सेना ने लगाई छत्रपति शिवाजी की मूर्ति

  • छत्रपति शिवाजी की इस मूर्ति का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही लगभग चार साल लंबे सीमा गतिरोध का अंत हुआ।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 10:41:01 AM IST

Hindi news live : यूथ कांग्रेस लीडर मर्डर केस में CBI अदालत का फैसला, CPM के पूर्व MLA सहित 14 लोग दोषी करार

  • कृपेश और सारथ लाल को 17 फरवरी 2019 को प्रतिशोध की भावना से की गई एक हमले में धारदार हथियारों से मारा गया था। यूथ कांग्रेस के सदस्यों को घर लौटते समय आठ लोगों के एक समूह द्वारा घेरकर हमला कर मार दिया गया था।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 09:59:30 AM IST

Hindi news live : बैंक के कर्मचारी ने ही खाते से उड़ा दिए 12 करोड़ रुपये, बदल दिया था रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

  • साइबर फ्रॉड का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक बैंक कर्मचारी ने ही एक कंपनी के खाते के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदल दी। इसके बाद 12 करोड़ रुपये साफ कर दिए।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 08:54:54 AM IST

Hindi news live : यूपी-बिहार में गिरेंगे ओले, यहां बारिश का अलर्ट; अभी और कंपाएगी ठंड

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 08:40:20 AM IST

Hindi news live : शाही को मारो एक नहीं 2 AK-47 दूंगा; पूर्व IPS ने बताई श्रीप्रकाश शुक्ला और सूरभजान की दोस्ती की कहानी

  • उन्होंने बताया कि अगर टेंडर फॉर्म जमा करने के लिए इन दोनों के गैंग से इतर कोई आता तो उनसे फॉर्म छीन ली जाती थी और उसे फाड़ दिया जाता था। जबरदस्ती करने पर गोली मार दी जाती थी।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 08:37:34 AM IST

Hindi news live : यात्रियों को विमान में बस चढ़ाते-उतारते रहे, 16 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे 100 यात्री

  • मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 100 यात्री 16 घंटों तक फंसे रहे। इन यात्रियों को इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट में यात्रा करनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उड़ान में देरी हो गई।
और पढ़ें

29 Dec 2024, 06:38:37 AM IST

Hindi news live : अधूरा रह गया मनमोहन सिंह का सपना, जीते जी कोयला घोटाले में नहीं हो पाए बेदाग; SC तक लड़ी लड़ाई

  • Manmohan Singh: सुप्रीम कोर्ट ने मनमोहन सिंह के खिलाफ समन आदेश पर रोक लगा दी थी, लेकिन जस्टिस मदन लोकुर की अगुवाई वाली पीठ ने पूर्व कोयला राज्य मंत्री संतोष बागरोडिया को समन जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।