Hindi NewsदेशHindi News Live - एक जान दांव पर है और आप..; किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत को लेकर SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

Hindi News Live - एक जान दांव पर है और आप..; किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत को लेकर SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार December 27, 2024 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

Hindi News Live - एक जान दांव पर है और आप..; किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत को लेकर SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

Latest news on December 27, 2024: Patiala, Dec 27 (ANI): Police officials meet farmer leader Jagjit Singh Dallewal who is fasting to death and appealed to him to take care of his health, at the Khanauri border near Patiala on Friday. (ANI Photo)

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 27 Dec 2024 11:33 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

27 Dec 2024, 11:33:50 PM IST

Hindi news live : एक जान दांव पर है और आप..; किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत को लेकर SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

  • Supreme Court: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। पिछले आदेशों का पालन न कर पाने के कारण कोर्ट ने सचिव और पंजाब डीजीपी को अवमानना का नोटिस भी थमाया।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 11:27:25 PM IST

Hindi news live : जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

  • पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 10:25:40 PM IST

Hindi news live : डीजीसीए का सख्त ऐक्शन; अकासा एयर के 2 निदेशकों को कर दिया निलंबित, क्या रही वजह

  • आरोपी अधिकारियों की ओर से भेजे गए जवाब को असंतोषजनक पाते हुए डीजीसीए ने उन्हें 6 महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दे दिया। डीजीसीए ने अपने आदेश में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को नामित करने की सलाह भी दी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 10:23:07 PM IST

Hindi news live : ED के ऑफिस में CBI का छापा, रिश्वत का आरोपी डिप्टी डायरेक्टर; बिचौलिया फरार

  • सीबीआई की दबिश से पहले ही रिश्वत का आरोपी ईडी का डिप्टी डायरेक्टर एक बिचौलिए के साथ फरार हो गया। डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय को घंटों खंगालने के बाद सीबीआई ने कई फाइलें और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 10:22:41 PM IST

Hindi news live : मनमोहन मेरे मित्र-भाई, जेल में था तो की थी बच्चों को छात्रवृत्ति की पेशकश; बोले मलेशियाई PM इब्राहिम

  • उन्होंने लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक ईमानदार, दृढ़ और मजबूत नेता थे और वह अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 10:16:11 PM IST

Hindi news live : दिल्ली में आप-कांग्रेस की तनातनी में कूदे संजय राउत, बताया 'असली दुश्मन' कौन; सलाह भी दी

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जारी तनातनी में अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत भी कूद पड़े हैं। उन्होंने दोनों दलों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि उनका 'असली दुश्मन' कौन है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 09:59:25 PM IST

Hindi news live : हमारे परिवार के सदस्य की मृत्यु हुई है; पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पाकिस्तान में भी दुख

  • Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शोक की लहर है। उनके पैतृक गांव गाह में भी लोगों ने शोक सभा आयोजित कर अपने गांव के लड़के को अपनी श्रद्धांजलि दी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 09:09:03 PM IST

Hindi news live : दिल्ली की किन-किन दुकानों पर सपरिवार जाते थे मनमोहन सिंह, किताब और स्वाद के भी थे शौकीन

  • उनकी बेटी ने लिखा है कि दक्षिण भारतीय भोजन के लिए कमला नगर में कृष्णा स्वीट्स, मुगलई के लिए दरियागंज में तंदूर, चाइनीज व्यंजनों के लिए मालचा मार्ग पर फुजिया और चाट के लिए बंगाली मार्केट जाते थे।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 09:03:29 PM IST

Hindi news live : पायलट सुसाइड केस: सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को मिली जमानत, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

  • तुली के पिता की शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी और आरोपी पंडित घटना से पांच-छह दिन पहले से एक ही कमरे में साथ रह रहे थे। हालांकि घटना वाले दिन आरोपी दिल्ली चला गया था।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 08:46:28 PM IST

Hindi news live : तमिलनाडु पुलिस ने लीक कर दी अन्ना यूनिवर्सिटी पीड़िता की पहचान, मद्रास HC ने लगाई फटकार

  • Anna University: मद्रास हाईकोर्ट ने अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न केस में पीड़िता की पहचान लीक करने के लिए तमिलनाडु पुलिस को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि इसकी वजह से पीड़िता और उसके परिवार को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई किससे की जाए?
और पढ़ें

27 Dec 2024, 08:34:39 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सिंह का निधन व्यक्तिगत नुकसान, सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम को 'दोस्त' के तौर पर किया याद

  • सोनिया गांधी ने शोक संदेश में कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे। उन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की।'
और पढ़ें

27 Dec 2024, 08:28:27 PM IST

Hindi news live : सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों हिंदू मंदिर; VHP ने रखी डिमांड, शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी अभियान

  • अभियान की शुरुआत 5 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जनजागरण कार्यक्रम के साथ होगी। विहिप के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि हिंदू मंदिरों के प्रबंधन और प्रशासन के लिए एक मसौदा कानून तैयार किया गया है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 08:01:02 PM IST

Hindi news live : प्रधानमंत्री हूं और किसी भारतीय को भूखा नहीं देख सकता; किस मामले पर बोले थे मनमोहन सिंह

  • मनमोहन सिंह से 2006 में अपनी पहली सीधी मुलाकात का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि भारत में उस समय गेहूं की किल्लत थी। इसके आयात का फैसला किया गया जिस पर कुछ लोगों ने आलोचना की थी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 07:38:06 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए दीजिए जगह, खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

  • अपनी चिट्ठी में खरगे ने लिखा है कि मनमोहन सिंह का वहीं दाह संस्कार किया जाय, जहां उनका स्मारक भी बनवाया जा सके।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 06:53:13 PM IST

Hindi news live : हिमंता सरमा की मुश्किलें बढ़ाएंगी ममता, भाजपा के खिलाफ असम में TMC का क्या प्लान

  • भारी संख्या में नेताओं का टीएमसी में शामिल होना असम में भाजपा के लिए चिंता का सबब हो सकता है। टीएमसी जो अब तक बंगाल की राजनीति में प्रभावशाली रही है, अब असम में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 06:52:38 PM IST

Hindi news live : भारत की जनता आपसे बहुत प्रेम करती है जॉर्ज बुश, जब मनमोहन की टिप्पणी से मच गया था बवाल

  • डॉ. मनमोहन सिंह के बयान कि भारत की जनता आपसे गहरा प्रेम करती है.. को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। वामपंथी दलों और बीजेपी ने इसे आड़े हाथों लिया।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 06:50:58 PM IST

Hindi news live : कंपनी बस के नाले में गिरने से 8 कर्मचारियों की मौके, चर्च में जय श्री राम के नारे से तनाव; टॉप-5

  • अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में अपने पैतृक गांव रालेगण में कहा, 'जो लोग जन्म लेते हैं, उन्हें मरना ही पड़ता है, लेकिन कुछ लोग यादें और अपनी विरासत पीछे छोड़ जाते हैं। मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।'
और पढ़ें

27 Dec 2024, 06:41:34 PM IST

Hindi news live : वाम दलों का अमित शाह पर निशाना, इस्तीफे की मांग को लेकर 30 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन

  • Amit shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहेब अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीति गर्म बनी हुई है। वाम दलों ने गृहमंत्री शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर 30 दिसंबर को देश व्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 06:17:25 PM IST

Hindi news live : कोयला घोटाले में मनमोहन सिंह को करना पड़ा आरोपों का सामना, जानें कोर्ट से कैसे मिली थी राहत

  • सुप्रीम कोर्ट में दायर मनमोहन सिंह की अपील में निचली अदालत के मार्च 2015 के आदेश को चुनौती दी गई, जिसमें हिंडाल्को को तालाबीरा-2 कोयला खदान के आवंटन में कथित अनियमितताओं में उन्हें आरोपी के रूप में तलब किया गया था।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 05:39:37 PM IST

Hindi news live : भाजपा नेता अन्नामलाई ने जिस मामले में न्याय के लिए खुद को मारे कोड़े, उसका एचसी ने लिया संज्ञान

  • डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने अन्नामलाई के आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका विरोध एक तमाशा बन गया है। भारती ने चेन्नई में कहा, ‘मुझे संदेह है कि भाजपा इस कोड़े मारने वाले आंदोलन को स्वीकार करेगी।’
और पढ़ें

27 Dec 2024, 05:19:01 PM IST

Hindi news live : 'मीरा बाई से शादी करना चाहता था उनका देवर', कानून मंत्री मेघवाल के बयान पर बवाल; मांगी माफी

  • युवा शक्ति संयोजन के शक्ति सिंह, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास और बीजेपी नेता व पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के पोते अभिमन्यु सिंह राजवी ने बयान की निंदा की।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 05:05:23 PM IST

Hindi news live : चर्च में घुसा और जय श्री राम के लगाए नारे, मजाकिया तरीके से गाए गैर-ईसाई गीत; फैला तनाव

  • एफआईआर में कहा गया, ‘आकाश सागर वेदी क्षेत्र में घुस आया और गैर-ईसाई नारे लगाए। उसने मजाकिया तरीके से गैर-ईसाई गीत गाए। यह जानबूझकर और वीडियो में दिखाई देने वाले 2 अन्य लोगों के साथ मिलीभगत से किया गया था।’
और पढ़ें

27 Dec 2024, 05:04:56 PM IST

Hindi news live : माता वैष्णो देवी के रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ तीसरे दिन भी बंद, भूख हड़ताल में जुड़े और लोग; श्रद्धालुओं को परेशानी

  • वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में प्रस्तावित ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे दिन भी बंद जारी रहा तथा प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर और अधिक आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 03:59:58 PM IST

Hindi news live : मी लॉर्ड ने गुरुग्राम से फरीदाबाद तक रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी संपत्ति, HC ने जबरदस्ती कर दिया रिटायर

  • जांच रिपोर्ट के अनुसार, गुप्ता की सास, चामेली देवी ने 1998 में एक संपत्ति खरीदी और छह महीने के भीतर इसे अपनी बेटी (गुप्ता की पत्नी) के नाम वसीयत कर दिया।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 03:56:16 PM IST

Hindi news live : क्या था भारतीय अर्थव्यवस्था का 'हिन्दू ग्रोथ रेट', इस अपमान से मनमोहन सिंह ने कैसे दिलाई थी मुक्ति

  • जब नरसिम्हा राव ने उन्हें वित्त मंत्रालय की कमान दी और आर्थिक सुधारों को लागू करने की पूरी छूट दी तो मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण को लागू किया था। इस क्रांतिकारी कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था में जान फूंक दी थी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 03:44:49 PM IST

Hindi news live : हैंडबैग को लेकर सख्त हो गए नियम, फ्लाइट में यात्रा करने से पहले जांच ध्यान रखें ये बातें

  • ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को एक ही हैंडबैग या कैबिन बैग ले जाने की अनुमति दी है। यह नियम अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होगा।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 03:33:46 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे पूर्व PM के निधन पर क्या बोले

  • मनमोहन सिंह के निधन पर अन्ना हजारे ने श्रद्धांजलि दी है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे ने कहा कि मनमोहन एक अच्छी शख्सियत थे। उन्होंने कहा, 'जो पैदा हुआ है, उसे मरना ही है। लेकिन कुछ लोग अपनी यादें दे जाते हैं। मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई जिंदगी दी।'
और पढ़ें

27 Dec 2024, 03:04:15 PM IST

Hindi news live : आखिरी फैसला तो मैडम ही करेंगी; कैसे मनमोहन सिंह ने इस वाक्य को बनाया था रामबाण

  • संजय बारू लिखते हैं, 'डॉ. मनमोहन सिंह ने कभी इस सच्चाई को खारिज नहीं किया। सरकार में शामिल सहयोगी दल जब भी अलग तक की मांग रखते तो वह कहते थे कि इस मामले में मेरी राय ही अंतिम नहीं होगी। वह तो एक ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं और आखिरी फैसला मैडम ही लेंगी। उन्हें हाईकमान की शक्ति का अंदाजा था।'
और पढ़ें

27 Dec 2024, 02:47:57 PM IST

Hindi news live : मनमोहन सिंह की हल्की नीली रंग की पगड़ी के पीछे क्या था राज; खुद बताई थी कहानी

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सभी तस्वीरों में एक बात समान दिखती है। चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट के साथ उनके सिर पर नीले रंग की पगड़ी दिखाई देती है। क्या था उनकी पगड़ी का राज और इस रंग से उनका कनेक्शन?
और पढ़ें

27 Dec 2024, 02:45:20 PM IST

Hindi news live : मुस्लिम जज तो हटा न सके, आपने कैसे हटाया; HC चीफ जस्टिस के घर मंदिर हटने पर बवाल, CJI से गुहार

  • शिकायती चिट्ठी में कहा गया है कि जस्टिस कैत से पहले इस सरकारी आवास में कई मुस्लिम चीफ जस्टिस भी रहे लेकिन उन लोगों ने ना तो इस पर ऐतराज जताया और ना ही इसे हटवाया।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 02:10:15 PM IST

Hindi news live : जब नवजोत सिंह सिद्धू ने मनमोहन सिंह से मांगी माफी, हंसते नजर आए पूर्व पीएम

  • बीजेपी से कांग्रेस में आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मंच से डॉ. मनमोहन सिंह से माफी मांगी और उनकी जमकर तारीफ की। उनकी बातें सुनकर मनमोहन सिंह भी हंसने लगे।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 01:50:26 PM IST

Hindi news live : पता था मुझसे बेहतर पीएम होंगे, जब मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी ने कही थी बड़ी बात

  • मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने साल 2018 में मुंबई के एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें सोनिया ने कहा था कि साल 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पता था कि मनमोहन सिंह अच्छे प्रधानमंत्री होंगे।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 01:28:20 PM IST

Hindi news live : हार्टअटैक से मरा भारत का दुश्मन अब्दुल रहमान मक्की, मुंबई आतंकी हमलों का था मास्टरमाइंड

  • मक्की की मौत की पुष्टि करते हुए जमात उद दावा ने बतान भी जारी किया है। आतंकी संगठन का कहना है कि मक्की बीते कुछ दिनों से बीमार था। उसका डायबिटीज बढ़ा हुआ था और उसे इलाज के लिए लाहौर के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 01:09:03 PM IST

Hindi news live : चुनाव के दौरान मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को भी घेर लिया था, इस स्कीम को बताया था बड़ा खतरा

  • लोकसभा चुनाव के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को भी घेर लिया था। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस तरह के भाषण कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं दिए।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 01:03:12 PM IST

Hindi news live : ना अंबानी और ना अडानी, भाजपा को कहां से मिलता है सबसे ज्यादा चंदा, देखें पूरी लिस्ट

  • व्यक्तिगत चंदा देने वालों की बात करें तो पंकज कुमार सिंह ने 15 करोड़ रुपये, रमेश कुन्हीकन्नन ने 12 करोड़ रुपये और सुनील वाचानी ने 10 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 01:00:28 PM IST

Hindi news live : कायर पाकिस्तान ने बच्चों तक को मार डाला, अफगानी कभी भूलते नहीं; तालिबान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

  • पाक ने पिछले दिनों अफगानिस्तान के पाकतीका में भीषण हमले किए थे। पाकिस्तान का कहना था कि उसने ये हमले आतंकी ठिकानों पर किए हैं, लेकिन अफगानिस्तान इस पर भड़क गया है। अफगानिस्तान की सत्ता संभालने वाले तालिबान के कार्य़वाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उ
और पढ़ें

27 Dec 2024, 12:58:11 PM IST

Hindi news live : जब 10 घंटे तक चली थी मनमोहन सिंह की गंभीर हार्ट सर्जरी, उठते ही सबसे पहले पूछा था ये सवाल

  • भारत के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 92 साल के पूर्व प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक करियर के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं जिन्हें याद कर लोग भावुक हो रहे हैं।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 12:17:42 PM IST

Hindi news live : बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच का आदेश, PM के साथ परिवार की भी बढ़ी मुश्किल

  • इजरायल के न्यायिक मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि सारा नेतन्याहू के खिलाफ जांच की जाएगी। मंत्रालय की ओऱ से कहा गया कि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें सारा नेतन्याहू पर विपक्षियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। इसी मामले में अब उनके खिलाफ जांच होगी।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 12:12:26 PM IST

Hindi news live : डल्लेवाल को डॉक्टरी मदद क्यों नहीं, SC ने थमायी नोटिस; पंजाब सरकार से मांगा जवाब

  • सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को डॉक्टरी मदद देने के आदेश का पालन नहीं करने पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्य सचिव खिलाफ अवमानना याचिका पर दी गई है।
और पढ़ें

27 Dec 2024, 11:07:06 AM IST

Hindi news live : अन्नामलाई ने अब खुद को मारे कोड़े, चप्पल नहीं पहनने की भी खाई है कसम; देखें VIDEO

  • पुलिस के मुताबिक, 37 साल के आरोपी पहले से ही कम से कम 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी ज्ञानशेखरन ने पीड़िता को धमकाया था और कहा था कि जब भी वह उसे बुलाए उसे मिलने आना होगा।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।